क्या है कार्डियो एक्सरसाइज जिसे घर पर भी आसानी से कर सकते हैं, जानें क्यों दिल के लिए है बेहद फायदेमंद

कार्डियो का मतलब हृदय से संबंधित एक्सरसाइज से है। ऐसे सभी व्यायाम जिनसे श्वसन दर के साथ ही हार्ट की गति को बढ़ाया जाता है, कार्डियो एक्सरसाइज कहलाती हैं। कार्डियो वर्कआउट से हमारे फेफड़े, दिल और रक्त संचार प्रणाली में मजबूत होती है।

Asianet News Hindi | Published : Jun 20, 2022 1:18 PM IST / Updated: Jun 20 2022, 06:50 PM IST

What is Cardio Workout: कार्डियो का मतलब किसी भी ऐसे वर्कआउट या एक्सरसाइज से है, जो दिल की धड़कन (Heart Beats) को बढ़ाता है और उसे लंबे समय तक बनाए रखता है। जैसे-जैसे सांस लेने की स्पीड बढ़ती है, उसके साथ ही हमारा हार्ट तेजी से धड़कने लगता है। इसकी वजह से हम और तेज सांस लेने लगते हैं। तेज सांस लेने की वजह से हमारे फेफड़े, दिल और रक्त संचार प्रणाली में मजबूत होती है। साधारण शब्दों में कहें तो कार्डियो का मतलब हृदय से संबंधित एक्सरसाइज से है। 

इन कार्डियो वर्कआउट को घर पर कर सकते हैं ट्राई : 
कार्डियो एक्सरसाइज कहीं पर भी की जा सकती है। जरूरी नहीं कि इसके लिए आप जिम ही जाएं। इन्हें आप अपने घर, गार्डन या मैदान में भी कर सकते हैं। जानते हैं कुछ ऐसी ही कार्डियो एक्सरसाइज के बारे में। 

1- रस्सी कूदना : 
रस्सी कूदना एक बहुत ही अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है। इसे घर पर आसानी से किया जा सकता है। इसे कम समय में ही सांस की गति तेज कर हार्ट को तेजी से पंप करवाया जा सकता है। इससे हार्ट मजबूत तो होगा ही इसके साथ ही वजन कम करने में भी मदद मिलेगी। 

2- नाचना : 
डांस करना भी एक बहुत अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है। डांस करने से हार्ट बीट तेजी से बढ़ती है, जिससे हमारे शरीर में रक्त का प्रवाह तेज हो जाता है। इससे हार्ट तेजी से अपना काम करता है और उसे मजबूती मिलती है। 

3- दौड़ना : 
दौड़ना भी कार्डियो वर्कआउट ही है। दौड़ने से न सिर्फ हमारी सांस और धड़कने तेज होती हैं, बल्कि यह पूरे शरीर के लिए बहुत अच्छा वर्कआउट है। यही वजह है कि डॉक्टर भी हर रोज 15-20 मिनट हल्की दौड़ की सलाह देते हैं। 

4- साइकिलिंग : 
आप चाहें तो साइकिल चलाकर भी कार्डियो एक्सरसाइज कर सकते हैं। साइकिल से हार्ट के अलावा हमारी लोअर बॉडी भी मजबूत होती है। रोजाना 20-30 मिनट साइकिलिंग आपको फिट रखने में मदद करेगी। 

5- तैराकी : 
अगर आप तैरना जानते हैं तो ये सबसे अच्छी कार्डियो एक्सरसाइज है। स्विमिंग करने से हमारे पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे मेटाबॉलिज्म को मजबूत करने में भी मदद मिलती है। 

6- सीढ़ी चढ़ना-उतरना : 
घर में सबसे आसान कार्डियो एक्सरसाइज सीढ़ी चढ़ना और उतरना है। इससे हमारी श्वसन दर बढ़ने के साथ ही हार्ट भी तेजी से काम करता है। हर रोज सुबह शाम 10-15 मिनट सीढ़ियों पर यह एक्सरसाइज बहुत फायदा देगी। 

कार्डियो एक्सरसाइज के फायदे (Cardio Exercise Benefits) : 
- दिल को स्वस्थ बनाने के साथ ही रक्त संचार प्रणाली मजबूत होती है। 
- फेफड़े हेल्दी होते हैं। इसके अलावा डिप्रेशन को दूर रखने में मदद मिलती है। 
- मेटाबोलिजम बढ़ता है, जिससे खाना अच्छी तरह हजम होता है। पेट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। 
- वजन घटाने और कंट्रोल करने में मदद मिलती है। मांसपेशियां मजबूत बनती हैं। 
- इम्यून सिस्टम एक्टिव और मजबूत रहता है। इसके साथ ही हड्डियों और जोड़ मजबूत बनते हैं। 

ये भी देखें : 

ये हैं दुनिया के सबसे उम्रदराज योग गुरु स्वामी शिवानंद, 125 साल की उम्र में भी खुद को ऐसे रखते हैं फिट

Yoga Day 2022: कम कपड़ों में योगा करवाते हैं ये योगगुरु, 40 डिग्री तापमान में कुछ इस तरह देते हैं ट्रेनिंग

International Yoga Day 2022: भारत के 7 सबसे पॉपुलर योग गुरु, जिनकी वजह से पूरी दुनिया में फैला YOGA

Share this article
click me!