World Snake Day 2022: सांप काट ले तो कैसे लें फर्स्ट एड, क्या है बचने के उपाय?

Published : Jul 16, 2022, 07:24 AM IST
World Snake Day 2022: सांप काट ले तो कैसे लें फर्स्ट एड, क्या है बचने के उपाय?

सार

World Snake Day 2022: 16 जुलाई 2022 को विश्व सांप दिवस है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं सांप के काटने के बाद आपको क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

हेल्थ डेस्क : हर साल 16 जुलाई को विश्व सांप दिवस (World Snake Day 2022) है। इस दिन, हम दुनिया भर में कई प्रकार की सांप की प्रजातियों को श्रद्धांजलि देते हैं और हमारे पारिस्थितिक तंत्र में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को पहचानते हैं। इसके अलावा विश्व सांप दिवस पर लोग विभिन्न प्रकार के सांपों और उन्हें सुरक्षित रखने के तरीके के बारे में बताते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं, सांप कांट लेने पर आपको सबसे पहले (First aid for snake bites) क्या करना चाहिए....

सांप काटने पर लें ये फर्स्ट एड
1. उस जगह से तुरंत दूर चले जाएं जहां आपको सांप ने काटा है। यदि सांप वहां है तो वो दोबारा आपके ऊपर अटैक कर सकता है।

2. तुरंत 911 पर कॉल करें और सांप का काटने का समय नोट करें।

3. शरीर के काटे गए हिस्से के आसपास से कुछ भी पहनकर रखा हो (जैसे: अंगूठियां, पायल, कंगन)  हटा दें क्योंकि ये सूजन होने पर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

4. सांप के काटने के बाद शांत और स्थिर रहें, क्योंकि मूवमेंट के कारण सांप का जहर शरीर में अधिक तेजी से फैल सकता है।

5. पीड़ित को चलने न दें। उसे वाहन की मदद से तुरंत अस्पतास ले जाएं।

6. जहरीले सांप के काटने के बाद भी मौत का खतरा तत्काल नहीं होता है। ऐसे में व्यक्ति को पूरी तरह से स्थिर कर दें।

7. सांप कांटने के बाद उल्टी हो सकती है, इसलिए व्यक्ति को तेड़ा लेटाकर रखें। 

फर्स्ट एड को लेकर भ्रम
1. सांप के काटने के बाद कई पुरानी प्राथमिक चिकित्सा भी हैं, जिन्हें अब अनुपयोगी या हानिकारक भी माना जाता है। उन्हें करने से बचें।

2. टूर्निकेट का प्रयोग न करें। काटने पर कोल्ड कंप्रेस का प्रयोग न करें।

3. डॉक्टर के निर्देश के बिना व्यक्ति को कोई दवा न दें।

4. मुंह से जहर निकालने की कोशिश न करें। पंप सक्शन डिवाइस का उपयोग न करें।

ये भी पढ़ें- World Snake Day 2022: वह सांप जो 60 साल बाद फिर दिखा, जानिए क्या है नाम और कहां मिला ये

भारत में मिला मंकीपॉक्स का पहला मरीज, जानें इसके लक्षण और बचाव का तरीका

PREV

Health Tips in Hindi (हेल्थ टिप्स): Read latest fitness tips (फिटनेस टिप्स), health care tips for men and women in Hindi. Get exercise tips, diet plans to keep your body fit and healthy at Asianet New Hindi.

Recommended Stories

भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज ये पर्पल फ्रूट, फायदे जानकर रह जाएंगे हैरान
गंदे खाने या किचन की फोटो डालते ही होगा तगड़ा एक्शन! FSSAI का ये ऐप बड़े काम का