
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने अपनी शादी की पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करके सबको चौंका दिया है। सोफी हॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हैं। 'गेम ऑफ थ्रोंस' में उनके काम की काफी सराहना हुई थी। फोटो पर उन्होंने कैप्शन देते हुए लिखा, 'मिस्टर और मिसेज जोनास।' इसमें वो व्हाइट गाउन में दिख रही हैं, जबकि हसबैंड ने ब्लैक टक्सेडो पहना हुआ है।
सोफी और जो ने 29 जून को दूसरी बार दक्षिणी फ्रांस के शैटॉ में व्हाइट वेडिंग की। इससे पहले उन्होंने 1 मई को लॉस वेगास में शादी की थी। शादी वेगास के एक चर्च में गुपचुप तरीके से हुई थी। इसके बाद कानूनी तौर पर शादी के लिए कपल ने लाइसेंस की अपील की थी।
जो और सोफी की शादी में प्रियंका चोपड़ा हसबैंड निक जोनास के साथ शामिल हुई। इस मौके पर वो एकदम देसी लुक में दिखाई दी थीं। प्रियंका ने डिजाइनर सब्यसाची की लाइट पिंक साड़ी और स्लीवलेस ब्लाउज पहना था। वहीं, निक जोनास ब्लैक टक्सेडो में नजर आए।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।