
मुंबई. हॉलीवुड के एक्स कपल एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट पिछले कुछ समय से अपने तलाक को लेकर चर्चा में हैं। इनका तलाक भले ही हो चुका है लेकिन कस्टडी का मसला अब भी फंसा हुआ है। ऐसे में 'सॉल्ट' स्टार एंजेलिना ने दावा किया कि उनके पास पति ब्रैड पिट के खिलाफ घरेलू हिंसा का सबूत है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि नई कोर्ट में जोली की तरफ से आरोप लगाए गए थे, जिसे लेकर अदालत की ओर से कहा गया कि वो अपने सबूतों के साथ तैयार रहें।
6 बच्चों के माता-पिता हैं एंजेलिना-ब्रैड पिट
वहीं, दूसरे दस्तावेजों में बच्चों की टेस्टिंग को लेकर कहा गया है। एंजेलिना-ब्रैड पिट 6 बच्चों मैडोक्स, पैक्स, जहारा, शिलोह और जुड़वा बच्चे नोक्स और विविनी के पैरेंट्स हैं। खबरों की मानें तो उसमें पिता और बच्चों के संबंधों को लेकर कहा जा रहा है कि सबसे बड़ा बेटा मैडॉक्स (19 साल) कुछ सालों से ब्रैड पिट से अलग रहता है और पैक्स (16 साल), जहारा (15 साल) भी अपने पिता को देखना पसंद नहीं करते हैं
2016 में हुआ था बाप-बेटे का झगड़ा
वहीं, रिपोर्ट्स में मैडॉक्स और पिट की रिलेशनशिप को लेकर कहा जाता है कि इनके बीच कुछ ठीक नहीं है। बल्कि 2016 में एक बार फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी भी हो गई थी। एक बार जॉली ने बताया था कि कुछ समय पहले उनकी बॉडी पर विजिबल और इनविजिबल निशान देखे जा सकते थे। इनविजिबल को क्लियर करते हुए उन्होंने कहा था कि जिंदगी कई मोड़ लेती है और कई बार आप हर्ट भी होते हैं।'
बता दें कि ब्रैड पिट और जॉली ने 2014 में शादी की। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही उन्होंने तलाक के अर्जी दाखिल कर दी थी। एक्ट्रेस ने कहा था कि वो ये सब अपने बच्चों के लिए कर रही हैं। जोली का मानना था कि उनका ये फैसला परिवार के लिए अच्छा है। 2019 में कपल ने अपने तलाक की ऑफिशियली घोषणा कर दी थी। हालांकि, बच्चों की कस्टडी का मामला अब तक फंसा हुआ है।
3 शादियां कर चुकी हैं जोली
45 साल की एंजेलिना जोली 3 शादियां कर चुकी हैं। उन्होंने जॉनी ली मिलर से 1996 में शादी की थी, जो कि महज 3 साल तक ही चल पाई। इसके बाद उन्होंने बिली बॉबब थोर्नटन से साल 2000 में शादी की, इनका ये रिश्ता 2003 तक चला। अंत में उन्हें ब्रैड पिट का साथ मिला। उनसे एक्ट्रेस ने 2014 में शादी की और 2019 में तलाक ले लिया। अब वो अकेली हैं और बच्चों की कस्टडी के लिए ब्रैड पिट से लड़ाई लड़ रही हैं।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।