91 साल के हॉलीवुड डायरेक्टर रिचर्ड डोनर का निधन, Superman जैसी हिट फिल्म का किया था डायरेक्शन

Published : Jul 06, 2021, 05:33 PM IST
91 साल के हॉलीवुड डायरेक्टर रिचर्ड डोनर का निधन, Superman जैसी हिट फिल्म का किया था डायरेक्शन

सार

सुपरमैन, द गूनीज और लीथल वेप फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर और क्लासिक फिल्मों के डायरेक्शन के लिए मशहूर फिल्म निर्माता रिचर्ड डोनर का निधन हो गया है। वे 91 साल के थे। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी लॉरेन शूलर डोनर ने दी। 

मुंबई. सुपरमैन, द गूनीज और लीथल वेप' फ्रेंचाइजी जैसी ब्लॉकबस्टर और क्लासिक फिल्मों के डायरेक्शन के लिए मशहूर फिल्म निर्माता रिचर्ड डोनर (Richard Donner) का निधन हो गया है। वे 91 साल के थे। उनके निधन की जानकारी उनकी पत्नी लॉरेन शूलर डोनर (Lauren Schuler Donner) ने दी। हालांकि, उन्होंने डोनर की मौत के कारण का खुलासा नहीं किया है। रिचर्ड का जन्म न्यूयॉर्क में यहूदी परिवार में हुआ था। अपने करियर की शुरुआत में वे एक एक्टर के तौर पर करना चाहते थे लेकिन फिर उन्होंने डायरेक्शन को चुना।


टीवी शो से की करियर की शुरुआत
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी शो से की थी। डोनर ने द राइफलमैन, द ट्वाइलाइट जोन, गिलिगन्स आइलैंड, पेरी मेसन जैसे टीवी शोज का डायरेक्शन किया। डोनर ने एक्स -15 के साथ अपने फीचर निर्देशन की शुरुआत किया था। 15 साल बाद 1976 में उन्हें बड़ी सफलता  हॉरर फिल्म द ओमेन से मिली थी। 


- 1985 की कॉमेडी द गूयनीज के लिए उन्हें हमेशा याग किया जाएगा। फिल्म निर्माता स्टीवन स्पीलबर्ग की एक कहानी पर आधारित और क्रिस कोलंबस  द्वारा लिखित द गूनीज एक ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 
 

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 से पंगा लेने डरा ये डायरेक्टर, पोस्टपोन की अपनी फिल्म-बताई नई डेट
Dhurandhar 2 के साथ रिलीज होंगी ये 5 फ़िल्में, बॉक्स ऑफिस पर होगा 2026 का सबसे बड़ा क्लैश!