हॉलीवुड में इस फिल्म से अक्षय की सास कर रही डेब्यू, ट्रेलर में दिखी सिर्फ एक झलक

Published : Dec 20, 2019, 05:27 PM IST
हॉलीवुड में इस फिल्म से अक्षय की सास कर रही डेब्यू, ट्रेलर में दिखी सिर्फ एक झलक

सार

शूटिंग के लिए क्रिस्टोफर नोलन मुंबई आए थे। ऐसे में एक्टर जॉन डेविड वाशिंगटन भी उनके साथ थे। डिंपल कपाड़िया को जॉन डेविड वाशिंगटन के साथ मुंबई में घूमते देखा गया था। 

मुंबई. गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'दबंग 3' डिंपल कपाड़िया मां के रोल में नजर आईं। फिल्म को दर्शकों से मिलाजुला रिएक्शन मिला। इसके साथ ही अक्षय कुमार की सास अब हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। उनकी हॉलीवुड की पहली फिल्म 'टेनेट' का ट्रेलर रिलीज किया गया। इसमें डिंपल कपाड़िया की सिर्फ एक झलक देखने के लिए मिली। लेकिन ये भी दर्शकों को आकर्षित कर गई। इस फिल्म को हॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन ने बनाया है।    

एक्शन से भरपूर है ट्रेलर

वहीं, अगर बात की जाए 'टेनेट' ट्रेलर की तो इसमें जॉन डेविड वाशिंगटन के किरदार को तमाम मुश्किलों से जूझते और ऐसे सच को जीते देखेंगे, जो काफी अजीब है। जॉन डेविड ऐसे इंसान हैं, जो किसी घटना से पहले ही इस जगह पर पहुंच जाते हैं। इसमें डिंपल कपाड़िया अहम रोल प्ले कर रही हैं। हालांकि, फिल्म में उनका क्या रोल है इस बात का खुलासा नहीं हुआ है। ट्रेलर में सबसे दिलचस्प है कि डिंपल कपाड़िया इंडियन लुक में दिखाई दे रही हैं। इसमें उन्होंने ग्रीन सूट सलवार के साथ नेकलेस पहना हुआ है। 

बता दें, शूटिंग के लिए क्रिस्टोफर नोलन मुंबई आए थे। ऐसे में एक्टर जॉन डेविड वाशिंगटन भी उनके साथ थे। डिंपल कपाड़िया को जॉन डेविड वाशिंगटन के साथ मुंबई में घूमते देखा गया था। इन दोनों की कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं।

 

PREV

Recommended Stories

2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर, 9 हफ्ते से सरपट दौड़ रही, कर डाली बजट से 222 गुना कमाई
2025 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च हुए ये 10 टॉपिक, धर्मेंद्र भी लिस्ट में शामिल