तीन शादियां कर चुकी इस एक्ट्रेस के घर में घुसा शख्स, एक्स हसबैंड होने का किया दावा

Published : Mar 02, 2021, 03:16 PM IST
तीन शादियां कर चुकी इस एक्ट्रेस के घर में घुसा शख्स, एक्स हसबैंड होने का किया दावा

सार

हॉलीवुड सुपरस्टार किम कादर्शियां से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। एक शख्स ने एक्ट्रेस का एक्स हसबैंड होने का दावा किया है। इस शख्स को किम के घर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था।

मुंबई. हॉलीवुड सुपरस्टार किम कादर्शियां से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। एक शख्स ने एक्ट्रेस का एक्स हसबैंड होने का दावा किया है। इस शख्स को किम के घर में घुसने की कोशिश करते हुए पकड़ा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स में जानकारी के मुताबिक कहा जा रहा है कि वो किम के घर में झांक रहा था और उनकी एक झलक पाने की कोशिश कर रहा था। 

शख्स ने किम के करीब की थी पहुंचने की कोशिश 

खबरों में जानकारी के मुताबिक हिडेन हिल्स में स्थित किम के घर के मेन गेट से किसी तरह वो शख्स अंदर घुस गया था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सिक्योरिटी कर्मचारियों ने इस शख्स को किम के करीब पहुंच पाने से पहले ही पकड़ लिया था। पकड़े जाने के बाद जब इस शख्स के बारे में पूछा गया तो उसने दावा किया था कि वो किन का एक्स हसबैंड है।

शख्स ने बताया कि वो किम से मिलने के लिए भीतर जा रहा था। इस शख्स पर अनचाहे ढंग से सुपरस्टार के घर में घुसने का आरोप लगा लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया। बता दें कि किम बीते दिनों अपनी तलाक की खबरों को लेकर सुर्खियों में रही हैं। 19 साल की उम्र में पहली शादी करने वाली किम अब तक कुल तीन शादियां कर चुकी हैं।

तीसरे पति से भी हो गया तलाक

किम का हाल ही में तीसरे पति से भी तलाक हो गया है। उनके तीसरे पति का नाम कान्ये वेस्ट है। इसी के साथ दोनों की 6 साल पुरानी शादी का अंत हो गया। कपल के लिए ये रिश्ता उतार-चढ़ाव से भरा रहा, मगर पिछले कुछ समय से दोनों के बीच में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था। ऐसे में दोनों नेअलग होने का फैसला लिया।

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Dhurandhar 2 की आहट ने बिगाड़ा बॉक्स ऑफिस का खेल, सनी देओल की गबरू समेत ये 4 फ़िल्में हुईं पोस्टपोन
Priyanka Chopra- Nick Jonas का सबसे मुश्किल दौर, 12-12 घंटे अस्पताल में कटीं दर्दभरी रातें!