'द लॉयन किंग' जल्द शामिल होगी 100 करोड़ के क्लब में, पहले हफ्ते में पार करेगी इतने करोड़ का आंकड़ा

Published : Jul 24, 2019, 04:48 PM ISTUpdated : Jul 24, 2019, 04:50 PM IST
'द लॉयन किंग' जल्द शामिल होगी 100 करोड़ के क्लब में, पहले हफ्ते में पार करेगी इतने करोड़ का आंकड़ा

सार

'द लॉयन किंग' भारत में हॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। इससे पहले 'एवेंजर्स एंडगेम' सबसे बड़ी मूवी थी।

मंबई. 'द लॉयन किंग' 17 जुलाई, 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके साथ ही 5 दिनों में ही इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मजबूत होता दिखाई दे रहा है। मूवी ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मंगलवार तक  69.67 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। इस बात की जानकारी तरण आदर्श ने ट्वीट करके दी है। उनका मानना है कि अगर ये फिल्म इसी तरह कमाई करती रही तो रिलीज होने के पहले हफ्ते में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर सकती है। 

किस दिन कितना रहा कलेक्शन

'द लॉयन किंग' ने फर्स्ट डे ओपनिंग 11.06 करोड़ रहा था। पहले वीकेंड शनिवार और रविवार को फिल्म ने 43.69 करोड़ की कमाई की थी। इसके अलावा सोमवार को 7.90 और मंगलवार को 7.02 करोड़ का इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रहा था। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक, अगर मूवी इसी तरह कमाई करेगी तो वो दूसरे हफ्ते में 100 करोड़ की कमाई आंकड़ा आसानी से पार कर सकती है। 

भारत में हॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म 

'द लॉयन किंग' भारत में हॉलीवुड की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म है। इससे पहले 'एवेंजर्स एंडगेम' सबसे बड़ी मूवी थी। 'द लॉयन किंग' के हिंदी वर्जन के लिए शाहरुख खान और उनके बेटे आर्यन खान ने डब किया है। इसमें शाहरुख ने मुफासा और बेटे आर्यन ने सिम्बा को आवाज दी है। फिल्म में दो भाईयों की कहानी को दिखाया गया है। जिसमें राजा बनने की होड़ में जिंदगी की जद्दोजहद से मुफासा के बेटे सिम्बा को जीवन के कई उतार-चढ़ाव के साथ गुजरना पड़ता है।

 

PREV

Recommended Stories

प्राइवेट वीडियो लीक वाली Payal Gaming का असली नाम क्या और कितनी हैं अमीर?
कौन है Payal Gaming? प्रायवेट वीडियो वायरल होने पर मचा बवाल