भारत ही नहीं, दुनियाभर में पसंद किया जाता है मनीष अरोड़ा का डिजाइन

Published : Mar 26, 2022, 12:19 AM IST
भारत ही नहीं, दुनियाभर में पसंद किया जाता है मनीष अरोड़ा का डिजाइन

सार

फैशन डिजाइनर मनीष अरोड़ा के काम को भारत ही नहीं विदेशों में भी पसंद किया जाता है। उनके ड्रेस ट्रेडिशनल इंडियन क्राफ्ट्स, कलर्स और मोटिफ्स के कॉम्बिनेशन से बने होते हैं।

नई दिल्ली। आजादी के बाद से भारत ने फैशन की दुनिया में अभूतपूर्व प्रगति की है। देश के फैशन डिजाइनरों ने देश में ही नहीं विदेशों में भी अपने हुनर का डंका बजाया है। ऐसे ही एक डिजाइनर मनीष अरोड़ा हैं। मनीष इंडिया के बेस्ट फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। इनके द्वारा डिजाइन ड्रेस भारत ही नहीं विदेशों में भी पसंद किये जाते हैं। इन्होंने ऐसे ड्रेसों को डिजाइन किया है जो ट्रेडिशनल इंडियन क्राफ्ट्स, कलर्स और मोटिफ्स के कॉम्बिनेशन से बने होते हैं।
 
मनीष अरोड़ा ने 1997 में की थी अपने ब्रांड की स्थापना
मनीष अरोड़ा ने 1997 में अपने ब्रांड मनीष अरोड़ा की स्थापना की थी। इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। आज वह इंडिया के बेस्ट फैशन डिजाइनरों में से एक हैं। मनीष ने भारत में अपने व्यापार का विस्तार करने के लिए अपने ब्रांड के माध्यम से पहली बार दिल्ली में भारतीय फैशन सप्ताह में भाग लिया था। इसके बाद हांगकांग फैशन सप्ताह में भी भाग लिया। इसके बाद मनीष ने 2001 में अपना दूसरा लेबल फिश फ्राई लॉन्च किया।  

मनीष अरोड़ा को मिले ये अवॉर्ड
मनीष अरोड़ा के अवॉडों की लिस्ट लंबी है। उन्हें 2004 में मुंबई में आयोजित पहले भारतीय फैशन अवार्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ महिला प्रेट डिजाइनर अवार्ड से सम्मानित किया गया था। 2006 में आउटलुक मैगजीन ने मनीष अरोड़ा को सर्वश्रेष्ठ भारतीय फैशन डिजाइनर नामित किया था। इसके अलावा उनकी तस्वीर मैगजीन के कवर पेज पर छापी थी।

मनीष अरोड़ा ने अपने एक इंटव्यू में बताया था कि पहले जब मैंने पेरिस में अपना संग्रह प्रस्तुत करना शुरू किया उस वक्त भारत से वहां जाने वाला कोई नहीं होता था। अब आप कहीं भी जाएं आपको भारतीय लोग दिख जाएंगे। प्रवासी नहीं, बल्कि भारत के लोग। भारत के लोग अब खूब यात्रा कर रहे हैं। वे चीजों को देख रहे हैं और अनुभव प्राप्त कर रहे हैं। बता दें कि मनीष अरोड़ा का नाता विवादों से भी रहा है। उनके एक ड्रेस डिजाइन पर हंगामा हो गया था। उन्होंने पैंट और स्कर्ट डिजाइन किया था, जिसपर भगवान शिव की फोटी लगी हुई थी। 

PREV

Stories and articles about tracking the evolution of Indian fashion in Hindi at Asianet News Hindi in the last 75 years

Recommended Stories

अनीता डोंगरे ने 2 सिलाई मशीन से शुरू किया था काम, गुस्से में लॉन्च किया लेबल, आज हैं सैकड़ों करोड़ की मालकिन
करीना कपूर से लेकर मिशेल ओबामा तक पहन चुकी हैं बिभु महापात्र के डिजाइन ड्रेस