अनीता डोंगरे ने 2 सिलाई मशीन से शुरू किया था काम, गुस्से में लॉन्च किया लेबल, आज हैं सैकड़ों करोड़ की मालकिन

फैशन डिजाइनर अनीता डोंगरे (Anita Dongre) आज 800 करोड़ रुपए से अधिक संपत्ति वाली कंपनी की मालकिन हैं। उन्होंने दो सिलाई मशीन के साथ काम शुरू किया था।

Asianet News Hindi | Published : Mar 24, 2022 12:41 PM IST / Updated: Mar 24 2022, 06:18 PM IST

नई दिल्ली। आजादी के बाद से फैशन की दुनिया में भारत ने कई उपलब्धियां हासिल की हैं। फैशन डिजाइनरों ने देश ही नहीं विदेशों में भी अपने हुनर का डंका बजाया है। उनमें से एक नाम अनीता डोंगरे (Anita Dongre) का है। इन्होंने अपनी मेहनत और लगन से दुनियाभर में नाम कमाया है। दो सिलाई मशीन से काम शुरू करने वाली अनीता आज 800 करोड़ रुपए की कंपनी की मालकिन हैं। आइए जानते हैं अनीता डोंगरे का यहां तक पहुंचने का सफर कैसा रहा...

अनीता डोंगरे का जन्म एक सिंधी परिवार में हुआ था। अनीता के घर में कोई भी महिला बाहर नौकरी नहीं करती थी। अनीता के पापा की पोस्टिंग मुंबई में थी। इसलिए उन्हें अलग वातावरण मिला था। इसी वजह से जब अनीता की पढ़ाई खत्म हुई और उन्होंने इंटर्नशिप करना शुरू किया तो पूरा परिवार नाराज हो गया। हालांकि उन्हें अपने माता-पिता से समर्थन मिला। 

दो सिलाई मशीन से की थी शुरुआत
उस वक्त भारत के कॉरपोरेट वर्ल्ड में काम करने वाली महिलाओं के लिए कोई ऐसा ब्रांड नहीं था जो सही रेंज में कपड़े बनाता हो। यह देखकर उनके मन में कामकाजी महिलाओं के लिए कपड़े डिजाइन करने का विचार आया। अनीता ने दो सिलाई मशीन से अपने काम की शुरुआत की। इसके लिए उन्होंने अपने पिता से पैसे उधार लिए थे। डोंगरे ने अपनी बहन के साथ मिलकर 300 वर्गफुट के कमरे में काम शुरू किया था। वह महिलाओं के लिए वेस्टर्न आउटफिट सिलती थीं।
 
गुस्से में लॉन्च किया अपना लेबल
बिजनेस का शुरुआती दौर अनीता के लिए अच्छा नहीं रहा। उनके बनाए कपड़ों को स्टोर में जगह नहीं दी गई न ही किसी मॉल ने उन्हें अपने यहां शॉप खोलने की जगह दी। जब वे इन्हें शॉप्स पर लेकर जाती थीं तो सभी उन कपड़ों को रिजेक्ट कर देते थे। क्योंकि वे ट्रेंड के मुताबिक नहीं होते थे। बार-बार रिजेक्ट होने पर अनीता को गुस्सा आ गया। 1995 में उन्होंने अपना एक लेबल लॉन्च किया। इसके बाद से उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उनकी कंपनी AND Designs India Ltd में चार अलग सब-कंपनीज काम करती हैं। उनके स्टोर्स भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी हैं।

यह भी पढ़ें- मनीष मल्होत्रा के पास विदेश जाने को नहीं थे पैसे, 500 रुपए मिली थी पहली सैलरी, आज है फैशन की दुनिया में धाक

करीना से लेकर सोनाक्षी तक के लिए डिजाइन कर चुकी हैं ड्रेस
अनीता डोंगरे इंडियन फैशन वर्ल्ड की सबसे चर्चित नामों में से एक हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। अनीता के घर में कोई भी महिला बाहर नौकरी नहीं करती थी। बचपन में अनीता की मां अपने बच्चों के लिए कपड़े सिला करती थीं, जिसे देखकर अनीता के मन में भी सिलाई का शौक चढ़ा। डोंगरे ने करीना कपूर से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक के लिए ड्रेस डिजाइन किए हैं।

यह भी पढ़ें- जानिए कौन हैं सब्यसाची मुखर्जी, जिनके डिजाइनर लहंगे पहनने का सपना देखती हैं लड़कियां

Share this article
click me!