IPL 2020: ब्रावो की जगह क्यों करानी पड़ी जडेजा से गेंदबाजी, हार के बाद धोनी ने बताई ये बड़ी वजह

Published : Oct 18, 2020, 08:36 AM IST
IPL 2020: ब्रावो की जगह क्यों करानी पड़ी जडेजा से गेंदबाजी, हार के बाद धोनी ने बताई ये बड़ी वजह

सार

आईपीएल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हाराया। दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने 58 गेंद पर 101 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 5 गेंद पर 21 रन बनाए। मैच में आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा से गेंदबाजी करवाने को लेकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना हो रही है।

 शारजाह. आईपीएल में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हाराया। दिल्ली की ओर से शिखर धवन ने 58 गेंद पर 101 रन बनाए। वहीं, अक्षर पटेल ने 5 गेंद पर 21 रन बनाए। मैच में आखिरी ओवर में रविंद्र जडेजा से गेंदबाजी करवाने को लेकर चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि धोनी ने आखिरी ओवर ड्वेन ब्रावो को क्यों नहीं दिया। मैच के बाद धोनी ने इस पर जवाब दिया। 

दरअसल, आखिरी ओवर में दिल्ली को जीत के लिए 17 रन चाहिए थे। ये ओवर जडेजा ने फेंका। पहली गेंद वाइड रही, दूसरी गेंद पर शिखर धवन ने 1 रन लिया। स्ट्राइक पर अक्षर पटेल आए। उन्होंने लगातार दो गेंद पर दो छक्के जड़ दिए। इसके बाद चौथी गेंद पर दो रन लिए। पटेल ने 5वीं गेंद पर छक्का लगाकर दिल्ली को जीत दिला दी। 

क्यों दिया जडेजा को ओवर, धोनी ने दिया ये जवाब
मैच के बाद धोनी ने बताया कि उन्हें आखिरी ओवर क्यों जडेजा को देना पड़ा। धोनी ने कहा, ड्वेन ब्रावो चोटिल होने के कारण मैदान से बाहर चले गए थे। वे फिर वापस नहीं आए। इसलिए उनके पास सिर्फ जडेजा या कर्ण शर्मा का विकल्प बचा था। ऐसे में उन्हें आखिरी ओवर जडेजा को सौंपा। 

शिखर के कई कैच टपकाए
धोनी ने कहा, शिखर धवन का विकेट मैच में अहम था। लेकिन हमने कई कैच टपका दिए। उन्होंने बल्लेबाजी करना जारी रखा। दूसरी पारी में विकेट आसान था। हम धवन से श्रेय वापस नहीं ले सकते। 
 
शिखर धवन ने उठाया फायदा
धवन ने इस मैच में 101 रन की पारी खेली। उन्हें तीन जीवनदान मिले। पहला जीवनदान जडेजा की गेंद पर मिला, दीपक चाहर ने कैच टपका दिया। इसके बाद 10वें ओवर में ब्रावो की गेंद पर धोनी ने कैच छोड़ा। इसके बाद 16वें ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर अंबाति रायुडू ने कैच छोड़ा। 13 साल के इतिहास में धवन का यह पहला शतक था।

PREV

Recommended Stories

IPL में फ्लॉप तो World Cup 2027 से आउट! 20 खिलाड़ियों के लिए 'करो या मरो' वाली कंडीशन
Virat Kohli-Rohit Sharma से लेकर Ravindra Jadeja तक, IPL 2026 के 8 बड़े स्टार