टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत-पाकिस्तान मुकाबला खेला जाएगा। बांग्लादेश विवाद के चलते पाकिस्तान ने पहले बायकॉट किया था, लेकिन ICC द्वारा शर्तें खारिज किए जाने के बाद पाकिस्तान को फैसला बदलना पड़ा।

India vs Pakistan T20 World Cup Match Confirmed: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। पाकिस्तानी न्यूज चैनल डॉन ने सरकारी चैनल पाकिस्तान टीवी के हवाले से बताया कि पाकिस्तान सरकार ने भारत के खिलाफ मैच खेलने पर सहमति दे दी है। चैनल के अनुसार, यह फैसला बांग्लादेश और श्रीलंका के अनुरोध के बाद लिया गया। माना जा रहा है कि रविवार को लाहौर में हुई इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC), पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) की त्रिपक्षीय बैठक के बाद इस मुद्दे पर सहमति बन गई है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

श्रीलंका के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से की अपील

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को फोन किया और भारत से मैच खेलने का आग्रह किया। इस बातचीत के बाद पाकिस्तान सरकार ने अपने पहले के रुख पर दोबारा विचार किया।

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की अपील भी बनी बड़ी वजह

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने भी पाकिस्तान से भारत के खिलाफ मैच खेलने की अपील की थी। उन्होंने कहा, मैं पाकिस्तान से अपील करता हूं कि वह पूरे क्रिकेट इकोसिस्टम के हित में 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ICC टी-20 वर्ल्ड कप मैच खेले।

Scroll to load tweet…

बांग्लादेश विवाद के चलते पाकिस्तान ने किया था बायकॉट का ऐलान

दरअसल, बांग्लादेश को टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर करने के फैसले के विरोध में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले का बायकॉट करने का ऐलान किया था। यह घोषणा पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए की थी, जिससे क्रिकेट जगत में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।

PCB की शर्तों पर ICC और मीडिया में विरोधाभास

पाकिस्तान की मीडिया का दावा है कि PCB (पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड) की शर्तों को ICC ने मान लिया है। हालांकि, ICC ने पाकिस्तान की तीनों मांगों को खारिज कर दिया है। ICC ने पूरे मामले पर कोई औपचारिक बयान जारी नहीं दिया है, लेकिन उसकी ओर से जारी विज्ञप्ति में साफ किया गया है कि बांग्लादेश पर कोई जुर्माना नहीं लगाया जाएगा। भविष्य में बांग्लादेश को एक ICC इवेंट की मेजबानी दी जाएगी। इसके अलावा पाकिस्तान की किसी भी मांग को स्वीकार नहीं किया गया।