झारखंड में हार को लेकर सदमे में है BJP, राम माधव ने कहा, 'उम्मीद नहीं थी, कारणों का विश्लेषण करेंगे'

Published : Dec 26, 2019, 07:13 PM IST
झारखंड में हार को लेकर सदमे में है BJP, राम माधव ने कहा, 'उम्मीद नहीं थी, कारणों का विश्लेषण करेंगे'

सार

भाजपा महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव हारने की उम्मीद नहीं थी और पार्टी इसके कारणों का विश्लेषण करेगी  

श्रीनगर: भाजपा महासचिव राम माधव ने बृहस्पतिवार को कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव हारने की उम्मीद नहीं थी और पार्टी इसके कारणों का विश्लेषण करेगी। माधव ने संवाददाताओं से कहा, ''झारखंड (विधानसभा चुनाव) के नतीजे हमारी उम्मीद के अनुरूप नहीं रहे। हम जानते थे कि यह एक कड़ा मुकाबला होने जा रहा है क्योंकि झारखंड में हर पांच साल बाद सरकार बदलने की प्रवृत्ति रही है।''

उन्होंने कहा कि पार्टी कारणों का विश्लेषण करेगी और चीजों को दुरूस्त करेगी। गौरतलब है कि राज्य विधानसभा की 81 सीटों में झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन ने कुल 47 सीटों पर जीत दर्ज की।

माधव ने कहा कि महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव नतीजे भाजपा नीत गठबंधन के पक्ष में रहे थे 'लेकिन हमारे गठबंधन साझेदार ने हमें धोखा दिया। यह विजेता के हारने वाला बनने और हारने वाले के विजेता बनने का मामला है।'

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर