एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले सीएम रघुवर दास, 23 का इंतजार कीजिए हमारी पार्टी 65 से ज्यादा सीट जीतेगी

Published : Dec 21, 2019, 10:51 PM IST
एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले सीएम रघुवर दास, 23 का इंतजार कीजिए हमारी पार्टी 65 से ज्यादा सीट जीतेगी

सार

एग्जिट पोल के नतीजों पर झारखंड के मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी पार्टी 65 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में आएगी। ‘आज तक’ ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया कि भाजपा को सिर्फ 22 से 32 सीटें मिलेंगी वहीं झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 38 से 50 तक सीटें मिलेंगी। 

रांची. झारखंड विधानसभा के लिए पांच चरणों में चुनाव संपन्न होने के बाद शुक्रवार को आये एग्जिट पोल के नतीजों में किसी भी एक दल की सरकार बनती नहीं दिख रही है और भाजपा के सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने की संभावना है। एग्जिट पोल के नतीजों पर झारखंड के मुख्यमंत्री का कहना है कि उनकी पार्टी 65 से ज्यादा सीटों के साथ सत्ता में आएगी। ‘आज तक’ ने अपने एग्जिट पोल में दावा किया कि भाजपा को सिर्फ 22 से 32 सीटें मिलेंगी वहीं झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 38 से 50 तक सीटें मिलेंगी। हालांकि रघुवर दास नेकिसी भी चैनल के एग्जिट पोल को नकारने से इंकार कर दिया, पर उनका कहना था कि "हमने झारखंड में जनता का मिजाज देखा है और हमें पूरा विश्वास है कि हमारी पार्टी राज्य में अपने नारे को हकीकत में बदल रही है।" 

इस सर्वेक्षण के अनुसार भाजपा की सहयोगी रही आज्सू को तीन से पांच सीटें, झारखंड विकास मोर्चा:प्रः को दो से चार सीटें मिलेंगी। अन्य छोटी पार्टियों और निर्दलीयों के खाते में चार से सात सीटें जाने की बात कही गयी है। आज तक के मुख्यमंत्री पद के लिए सर्वेक्षण में झामुमो नेता हेमंत सोरेन को 29 प्रतिशत लोगों की पसंद बताया गया है वहीं भाजपा नेता और वर्तमान मुख्यमंत्री रघुवर दास को 26 प्रतिशत लोगों की पसंद बताया गया है।

एबीपी-सी वोटर्स के एग्जिट पोल में जहां झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन को 35 सीटें मिलने की बात कही गयी है वहीं भाजपा को 32 सीटें मिलने की संभावना व्यक्त की गयी है। इस सर्वेक्षण ने आज्सू को पांच, झाविमो को तीन एवं निर्दलीय तथा अन्य को छह सीटें मिलने की बात कही है।

यदि एबीपी-सी वोटर्स का सर्वेक्षण सही साबित होता है तो उसके अनुसार राज्य में एक बार फिर भाजपा-आज्सू की सरकार का भी गठन हो सकता है। राज्य की पिछली सरकार भी इन्हीं दलों ने मिलकर गठित की थी। वर्ष 2014 के विधानसभा चुनावों में भाजपा को 81 सदस्यीय विधानसभा में 37 सीटें मिली थीं, आज्सू को पांच, झामुमो को 19, कांग्रेस को छह, झाविमो को आठ सीटें मिली थीं। अन्य दलों एवं निर्दलीयों को छह सीटें मिली थीं। बाद में झाविमो के छह विधायक दल बदल कर भाजपा में शामिल हो गये थे जिसके बाद झाविमो के पास महज दो सीटें रह गयी थीं।

झारखंड के स्थानीय चैनल न्यूज 11 भारत ने अपने सर्वेक्षण में भाजपा को 30 से 35 सीटें, झारखंड मुक्ति मोर्चा को 17 से 22 सीटें, कांग्रेस को नौ से बारह और आज्सू को आठ से बारह एवं झाविमो:प्रः को चार से छह सीटें मिलने का अनुमान लगाया है।

इस एग्जिट पोल में छोटे दलों तथा निर्दलीयों को आठ से दस सीटें मिलने की बात कही गयी है। झारखंड में 30 नवंबर से 20 दिसंबर के बीच कुल पांच चरणों में आज 81 विधानसभा सीटों के लिए मतदान का काम पूरा हो गया। 23 दिसंबर को मतगणना होगी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल