शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा, नागरिकता संशोधन अधिनियम पर उनके पेट में दर्द हो रहा है

Published : Dec 14, 2019, 03:38 PM IST
शाह का कांग्रेस पर हमला, कहा, नागरिकता संशोधन अधिनियम पर उनके पेट में दर्द हो रहा है

सार

शाह ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के पारित होने से विपक्षी दल को पेट दर्द होने लगा है

गिरिडीह: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस पर नागरिकता  अधिनियम के खिलाफ हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। शाह ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा कि नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के पारित होने से विपक्षी दल को पेट दर्द होने लगा है। उन्होंने कहा, ''हम नागरिकता संशोधन अधिनियम लेकर आए हैं और कांग्रेस को पेट दर्द होने लगा। वह उसके खिलाफ हिंसा भड़का रही है।''

सरकार नहीं होने देगी पूर्वोत्तर का अहित

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ''मैं असम और (अन्य) पूर्वोत्तर राज्यों (के लोगों) को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उनकी संस्कृति, सामाजिक पहचान, भाषा, राजनीतिक अधिकारों को नहीं छूआ जाएगा तथा नरेंद्र मोदी सरकार उनकी रक्षा करेगी।'' शाह ने कहा कि मेघालय के मुख्यमंत्री कर्नाड संगमा ने इस मुद्दे को लेकर उनसे मुलाकात की है। उन्होंने कहा, ''मैंने उन्हें समाधान ढूंढ़ने के लिए सकारात्मक रूप से मुद्दों पर चर्चा करने का आश्वासन दिया।''

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Viral Video: ठेके में पहुंची ‘VIP कस्टमर’ बंदरिया, शराब पी और वहीं लगा ली झपकी
Ranchi Airport Flights: रांची में बिगड़ा मौसम, IndiGo ने 24 उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी