स्मृति ईरानी ने कहा, न्यायालय में कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जवाब दें

Published : Dec 15, 2019, 11:16 AM IST
स्मृति ईरानी ने कहा, न्यायालय में कांग्रेस ने भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए, जवाब दें

सार

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सिंदरी और नीरसा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ कर दिया है

धनबाद: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि उसने उच्चतम न्यायालय में दाखिल शपथ पत्र के जरिये क्यों भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया? केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री ने सिंदरी और नीरसा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि शीर्ष न्यायालय ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने का रास्ता साफ कर दिया है।

उन्होंने कहा, ''मतदाताओं को कांग्रेस नेताओं से सफाई मांगनी चाहिए कि क्यों पार्टी ने उच्चतम न्यायालय में दाखिल शपथपत्र में भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया।''

ईरानी ने कांग्रेस नेताओं को नरेंद्र मोदी नीत सरकार के कार्यकाल और कांग्रेस शासन के 55 साल की उपलब्धि पर बहस की चुनौती दी। उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। बता दें कि सिंदरी और नीरसा सीट पर चौथे चरण में 16 दिसंबर को मतदान होगा।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत