10वीं के छात्र छात्रा को कोचिंग में हुआ प्यार, रात में दोनों इस तरह मिले कि सुबह बन गए पति पत्नी

Published : Feb 06, 2020, 04:20 PM ISTUpdated : Feb 06, 2020, 04:26 PM IST
10वीं के छात्र  छात्रा को कोचिंग में हुआ प्यार, रात में दोनों इस तरह मिले कि सुबह बन गए पति पत्नी

सार

झारखंड में 10वीं क्लास में पढ़ने वाले एक छात्र-छात्रा को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लड़का जब लड़की से मिलने उसके घर गया तो गांववालों ने दोनों की जबरन शादी करा दी।

गिरिडीह. झारखंड में एक प्यार के मामले में अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। जहां 10वीं में पढ़ने एक छात्र-छात्रा को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन दोनों को यह नहीं पता था कि उनका लड़कपन का प्यार का आगे क्या अंजाम हो सकता है।  दोंनों में स्कूल और  कोचिंग में साथ पड़ने के दौरान प्रेम हुआ था।

लड़का रात में लड़की से मिलने गया तो करा दी शादी
दरअसल, यह अनोखा मामला नवडीहा ओपी क्षेत्र के शहरपुरा में मंगलवार रात सामने आया। जब छात्रा घर में अकेली थी। बच्ची की मां और बहन किसी रिश्तेदार की शादी में गए थे। बस इसी बात का फायदा उठाकर लड़का उससे मिलने के लिए लड़की के घर जा पहुंचा। लेकिन दोनों की मिलने की भनक गांववालों को लग गई। फिर क्या था ग्रामीण कमरे का दरवाजा तोड़ते हुए अंदर जा घुसे और उनको पकड़ लिया और उनकी जबरन शादी करा दी।

दोंनों में स्कूल और  कोचिंग में हुआ था प्यार
रात दो बजे के करीब जब छात्रा की मां घर पहंची तो उनकी बेटी की शादी हो चुकी थी। सुबह गांववालों ने मिलकर पंचायत की और लड़की को लड़के के घर भेजने को कहा। लेकिन छात्र के घरवाले इस शादी को मानने और लड़की को अपनी बहू बनाने के लिए तैयार नहीं हैं। इसके बाद से ग्रामीणों ने लड़के को लड़की के घर में कैद कर दिया है। जानकारी के मुताबिक. दोंनों में स्कूल और  कोचिंग में साथ पड़ने के दौरान प्रेम हुआ था।


 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Result 2026 via SMS: जानिए एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट?
JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा, जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट