
रांची. राज्य सरकार ने 18 आईएएस अफसरों का तबादला किया है। कार्मिक, प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग, झारखंड सरकार की ओर से 9 जुलाई की शाम इसकी अधिसूचना जारी की गई। रांची, गोड्डा, चतरा, लातेहार समेत पांच जिलों की डीसी भी बदल दिए गए। पर्यटन निदेशक राहुल कुमार सिन्हा को रांची के उपायुक्त बनाया गया है। राहुल कुमार सिन्हा को बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जबकि जांची के उपायुक्त छवि रंजन को समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा निर्देशक बनाया गया है। रांची नगर निगम के सीईओ मुकेश कुमार को आदिवासी कल्याण आयुक्त बनाया गया है। रांची के प्रमंडलीय आयुक्त डॉ नितिन मदन कुलकर्णी को राज्यपाल के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया है। लातेहार के उपायुक्त अबु इमरान को चतरा जिला का डीसी बनाया गया है। योजना सचिव राहुल शर्मा को राज्यपाल के प्रधान सचिव बनाया गया है।
कौन अफसर कहाँ गए
छवि रंजन, उपयुक्त रांची से निदेशक समाज कल्याण एवं सामाजिक सुरक्षा।
डॉ नितीनमदन कुलकर्णी, प्रमंडलीय आयुक्त रांची से अध्यक्ष राज्य वित्त आयोग।
अंजली यादव, उपायुक्त चतरा से निदेशक पर्यटन
भोर सिंह यादव, उपायुक्त गोड्डा से उपायुक्त लातेहार
शशि रंजन, उपायुक्त पलामू से नगर आयुक्त रांची नगर निगम
जीशान कमर, निदेशक खेल-कूद से उपायुक्त गोड्डा
आदित्यकुमार आनंद, निदेशक एनआरएचएम से निदेशक नगरीय प्रशासन
ए डोड्डे, निदेशक समाज कल्याण से उपायुक्त पलामू
भुवनेश प्रसाद सिंह, निदेशक एड्स कंट्रोल से अतिरिक्त प्रभार निदेशक
राहुल कुमार सिन्हा, निदेशक पर्यटन उपायुक्त रांची से अतिरिक्त प्रभार बंदोबस्ती पदाधिकारी
अबु इमरान, उपायुक्त लातेहार से उपायुक्त चतरा
चंद्रकिशोर उरांव, आयुक्त उतरी छोटा नागपुर से आयुक्त संताल परगना
कमलेश्वर प्रसाद सिंह, विशेष सचिव उच्च शिक्षा से उत्पाद आयुक्त रांची
राहुल शर्मा, योजना सचिव से राज्यपाल के प्रधान सचिव
प्रवीण कुमार टोप्पो, सचिव श्रम नियोजन प्रमंडलीय से आयुक्त रांची
के श्रीनिवासन, निदेशक एसटीआई सचिव श्रम नियोजन से अतिरिक्त प्रभार श्रमायुक्त
अमित कुमार, उत्पाद आयुक्त से निदेशक खान अतरिक्त प्रभार एमडी खनिज विकास निगम
मुकेश कुमार, सीईओ रांची नगर निगम से आदिवासी कल्याण आयुक्त
इसे भी पढ़ें- फ्रॉड के 4 केस: क्रेडिट कार्ड, बिजली बिल, एसी विज्ञापन के जाल में कैसे फंसे स्मार्ट लोग, आप भी रहें अलर्ट
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।