इस हसीना से बचके रहना: पलक झपकते कर जाती है कांड, 11 बार जा चुकी है जेल...पुलिस भी इससे परेशान

झारखंड की पुलिस ने एक शातिर महिला को गिरफ्तार किया है। जो चोरी करने में इतनी बड़ी उस्ताद है कि वो पलक झपकते ही पैसे और गहने चुरा लेती है। वह 11 बार जेल भी जा चुकी है, फिर उसने चोरी करने का काम नहीं छोड़ा।

Arvind Raghuwanshi | Published : Sep 29, 2022 1:19 PM IST

बोकारो (झारखंड). कई बदमाश अपराध करने के बाद एक बार जेल चला जाए तो उसको अपनी गलती का अहसास होता है और सारे बुरे कामों को छोड़ने का फैसला कर लेता है। लेकिन झारखंड के बोकारो से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां एक शातिर 'हसीना' ने पुलिस की नींद उड़ा कर रखी हुई है। जो पलक झपकते ही पर्स और ज्वेलरी उड़ा लेती है। वह चोरी के मामले में अब तक 11 बार जेल जा चुकी है। फिर भी वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रही।

57 साल उम्र में पलक झपकते ही कर जाती है कांड
दरअसल, यह 57 साल की शातिर महिला बोकारो जिले के पेटरवार कस्बे की रहने वाली है। जिसका नाम हसीना बानो है, उम्र के आखिरी पड़ाव पर है, लेकिन चोरी करने में वह एक्सपर्ट है। जो झारखंड पुलिस ही नहीं, कई राज्यों की पुलिस के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। वो कई राज्यों में चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुकी है। सिर्फ रांची पुलिस ही उसको गिरफ्तार कर 11 बार जेल भेज चुकी है।

Latest Videos

झारखंड ही नहीं...कई राज्यों में कर चुकी है चोरी
पर्स चुराने में उस्ताद बताने जाने वाली इस हसीना को 2010 में राजधानी रांची पुलिस ने सबसे पहले पकड़ा था। उसने रोरंडा इलाके में पहली चोरी की थी। इसके बाद वो जेल जाती रही और चीरी की वारदातों में भी बढ़ोत्तरी करती रही। रांची के अलावा उस पर डोरंडा, लालपुर, लोअर बाजार कोतवाली और सदर थाना क्षेत्र, बोकारो और धनबाद में भी चोरी की। इतना ही नहीं उसने बिहार-बंगाल और यूपी में भी चोरियां की हैं। हालांकि उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने कई बार छापेमारी की, लेकिन वो वारदात को अंजाम देने के बाद पुलिस को चकमा देकर गायब हो गई।

चोरी के पैसे से बना रखा है ऑलीशान घर...परिवार भी उसकी हरकतों से परेशान
चोरी-चोरी करके हसीना ने लाखों का टर्नओवर बना लिया है। इन्हीं लूट के पैसों से उसने बोकारो में  दो मंजिला आलीशान मकान बना रखा है। इतना सब होने के बाद भी उसने अभी तक चोरी करना नहीं छोड़ा है। उसके परिवार में दो बेटी और एक बेटा भी है। परिवार के सभी सदस्य उसकी चोरी करने की हरकतों से परेशान हैं। बताया जाता है कि वह भीड़भाड़ इलाके जैसे बस-टैंपो और बाजार में महिलाओं को अपना शिकार बनाती है। बताया जाता है कि वह इतनी शातिर है कि अगर उससे किसी महिला ने 10 मिनट पास खड़े होकर बात कर ली तो वह उसके सारे जेवरात और पैसे लूट लेती है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
दंतेवाड़ा में 28 नक्सलियों का एनकाउंटर, मुख्यमंत्री ने कहा- ये डबल इंजन सरकार का कमाल
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर