Jharkhand Highway Accident: झारखंड के रामगढ़ में NH-33 रांची-पटना हाईवे पर स्कॉर्पियो हादसे में नालंदा के 13 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। मृतकों में 4 बच्चे व 4 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 1 घायल का सदर अस्पताल में इलाज जारी है। पढ़ें पूरी अपडेट।
Jharkhand Road Accident: झारखंड के रामगढ़ जिले में रविवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे ने खुशियों भरी धार्मिक यात्रा को मातम में बदल दिया। बिहार से श्रद्धालुओं को लेकर राजरप्पा जा रही स्कॉर्पियो रांची-पटना हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भयावह था कि इसमें सवार 14 लोगों में से 13 की जान चली गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं, एक घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Ramgarh Road Accident: NH-33 पर रात 2 बजे हुआ हादसा
- यह दुर्घटना रविवार तड़के करीब 2 बजे रामगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-33 पर हुई।
- स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। सभी बिहार के नालंदा जिले के जंगहारो गांव के रहने वाले थे।
- सभी श्रद्धालु राजरप्पा में पूजा-अर्चना के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई।
- दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
- लोगों ने क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो से यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
Jharkhand Accident: 13 की मौत, एक घायल अस्पताल में भर्ती
- हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में चार बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। वहीं, घायल व्यक्ति को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत को लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।
- एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक, 13 लोगों को अस्पताल में मृत अवस्था में लाया गया, जबकि एक व्यक्ति का उपचार चल रहा है। फिलहाल दुर्घटना की असली वजह का पता नहीं चल पाया है।
Khunti Road Accident: एक महीने पहले भी गई थी 7 लोगों की जान
झारखंड में एक महीने के भीतर यह दूसरा बड़ा सड़क हादसा है। इससे पहले 5 नवंबर को खूंटी जिले के कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रेलर ने सात लोगों को कुचल दिया था। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे।
- जोने-लुद्रू मोड़ के पास एक स्कूटर सवार पुलिया के नजदीक झाड़ियों में गिर गया था।
- उसकी मदद के लिए कुछ महिलाएं और बच्चे वहां रुके थे।
- इसी दौरान तोरपा की तरफ से आए 18 पहियों वाले तेज रफ्तार ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया।
- हादसे के बाद ड्राइवर और हेल्पर मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों ने ड्राइवर के शराब के नशे में होने का आरोप लगाया था।
घटना के बाद ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मुआवजे, आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी और स्पीड ब्रेकर लगाने की मांग की थी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हादसे पर दुख जताया था।












