60 वर्षीय महिला को कर दिया गया निर्वस्त्र, डायन बताकर पेड़ से बांधा, जानें क्या है पूरा मामला

Published : Oct 13, 2022, 05:45 PM IST
60 वर्षीय महिला को कर दिया गया निर्वस्त्र, डायन बताकर पेड़ से बांधा, जानें क्या है पूरा मामला

सार

60 वर्षीय वृद्ध महिला को पहले पंचायत के सामने निर्वस्त्र कर दिया गया और फिर उसे पेड़ से बांध दिया गया। यही नहीं आरोपियों ने छोड़ने के लिए उससे पैसे भी लिए।

साहेबगंज(jharkhand). झारखंड में फिर से अन्धविश्वास के चलते इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक 60 वर्षीय वृद्ध महिला को पहले पंचायत के सामने निर्वस्त्र कर दिया गया और फिर उसे पेड़ से बांध दिया गया। यही नहीं आरोपियों ने छोड़ने के लिए उससे पैसे भी लिए। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामला झारखंड के साहिबगंज का है। यहां एक विवाद में पंचायत चल रही थी। पंचायत के सामने दोनों पक्षों के दलीलें सुनी जा रही थीं। जिसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की एक 60 वर्षीय महिला को डायन बता दिया गया। और तो और उस अन्धविश्वास में लोगों ने उसे डायन मान भी लिया गया। जिसके बाद वृद्ध महिला को निर्वस्त्र करके एक पेड़ से बांध दिया गया और घंटों तक उसे यूं ही पेड़ से बांध कर रखा गया।

छोड़ने के लिए मांगे 21 हजार रूपए 
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पहले आरोपियों ने उसे निर्वस्त्र किया फिर उसे पेड़ से बांध दिया गया। इसके बाद छोड़ने के लिए उससे 21 हजार रूपए मांगे गए। 21 हजार देने के बाद ही उसे मुक्ति मिल सकी। अब उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

जल्द गिरफ्तार होंगे आरोपी- पुलिस 
मामले में बरहेट थाना प्रभारी गौरव कुमार ने मीडिया से बताया कि पीड़िता के बयान के मुताबिक घटना 20 दिन पहले की है और इसे ग्राम पंचायत सुलझा रही थी। हालांकि, उसने बुधवार को तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी। थाना प्रभारी गौरव कुमार ने कहा कि आरोपी गांव छोड़ चुके हैं और उन्हें पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी है। उन्होंने कहा, हम मामले की जांच कर रहे हैं और कुछ ग्रामीणों से पूछताछ कर रहे हैं। कुछ ग्रामीणों ने बताया है कि आरोपी और पीड़ित पड़ोसी हैं और उनका आंतरिक विवाद था। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित से 21,000 रुपये लिए गए थे।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट