रांची में अमेरिकी नागरिक का शव फंदे से लटका मिला, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, पुलिस में मचा हड़कंप

Published : Apr 24, 2022, 07:32 PM IST
रांची में अमेरिकी नागरिक का शव फंदे से लटका मिला, मरने से पहले लिखा सुसाइड नोट, पुलिस में मचा हड़कंप

सार

रांची के एक घर में  अमेरिकी नागरिक का शव पंखे से लटका मिला है। साथ ही मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

रांची. झारखंड की राजधानी रांची से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक घर से 70 वर्षीय अमेरिकी नागरिक का शव पंखे से लटका मिला। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंचे और शव को बरामद कर मृतक की पहचान कर जांच शुरू की। शुरूआती जांच में यह मामला सुसाइड कर लग रहा है। क्योंकि मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है।

अमेरिका में रहती पत्नी, खुद कनाडा के रहने वाला था
दरअसल, यह घटना रांची के मैकलुस्कीगंज इलाके के एक घर से सामने आई है। जहां  मारकोस लेथरडेल का शव फंदे से लटका मिला। जांच में सामने आया है कि यह शख्स नवंबर 2021 से इस मकान में किराए से रह रहा था। पुलिस के मुताबिक मारकोस लेथरडेल मूल रूप से कनाडा के रहने वाला था। लेकिन उसने अमेरिका की भी नागरिकता लेकर रखी थी। वहीं मारकोस की पूर्व पत्नी अमेरिका में रहती है जिसे मारकोस ने तलाक दे दिया था।

मरने से पहले विदेशी युवक ने छोड़ा सुसाइड नोट
वहीं इस मामले के बारे में जानकारी देते हुए खलारी के पुलिस उप अधीक्षक अनिमेश नैथानी ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार किसी को नहीं बताया है। लेकिन पुलिस हैंडराइटिंग मिलाएगी ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। वहीं मारकोस की मौत की सूचना कनाडा और अमेरिकी दूतावास को दे दी गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर हर एंगल पर जांच कर रही है।

मारकोस के दोस्त ने बताई पूरी काहनी
इस मामले में मारकोस लेथरडेल को जानने वाले कैलाश यादव नाम के शख्स ने बताया कि मारकोस उनके अच्चे परिचित थे। वह 2021 से अपने परिचित के गेस्ट हाउस में रह रहे थे। इस दौरान वह विदेश भी आया-जाया करते थे। इतना ही नहीं शनिवार को मारकोस की पूर्व पत्नी ने अमेरिका से फोन करके कैलाश को बताया कि मारकोस की सेहत कुछ ठीक नहीं है। लेकिन सुबह उनका शव फंदे से लटका मिला।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Weather Today: रांची में कितनी ठंड रहेगी? जानें AQI और तापमान का अपडेट
Ranchi Weather Today: 23 जनवरी को रांची शीतलहर की चपेट में! कोहरा और कनकनी अलर्ट