झाड़ियों में पड़ी थी महिला की लाश, छाती से चिपकी 2 साल की मासूम रोये जा रही थी

Published : Oct 15, 2020, 02:50 PM IST
झाड़ियों में पड़ी थी महिला की लाश, छाती से चिपकी 2 साल की मासूम रोये जा रही थी

सार

झारखंड के साहेबगंज में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। महिला की लाश झाड़ियों में पड़ी हुई थी। लाश से उसकी 2 साल की मासूम बेटी चिपककर रो रही थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने जब बच्ची के रोने की आवाज सुनी, तब घटना का पता चला। बच्ची भी घायल है। उसे इलाज के लिए बोरियो अस्पताल भेजा गया है।

साहेबगंज, झारखंड.  यहां एक महिला की गला रेतकर हत्या करने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह बोरियो थाना क्षेत्र के बंदर खोला क्रशर प्लांट व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के बीच सड़क किनारे झाड़ियों में महिला की लाश मिली। लाश के पास 2 साल की मासूम बच्ची भी रोते मिली। वो भी घायल थी। उसे इलाज के बोरियो अस्पताल भेजा गया है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह बच्ची महिला की बेटी है या नहीं। महिला की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है।

दाहिने हाथ पर लिखा है अजीम दे..
बोरियो पुलिस ने बताया कि महिला के दाहिने हाथ पर अजीम दे लिखा हुआ है। घटना का पता तब चला, जब वहां से गुजर रहे लोगों ने बच्ची के रोने की आवाज सुनी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। साहिबगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आशीष विजय कुजूर ने बताया कि आशंक है कि महिला की हत्या कहीं और की गई। बाद में लाश को यहां लाकर फेंका गया।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Ranchi Airport Flights: रांची में बिगड़ा मौसम, IndiGo ने 24 उड़ानें रद्द कीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Jamshedpur Accident: कैसे स्विफ्ट हो गई चकनाचूर? कार काट कर निकालीं 4 लाशें...देखिए Video