रात 2 बजे मां को पिटता देखकर इतना गुस्से में आया बेटा कि सुबह होते ही पिता की बेरहमी से जान ले ली

Published : Apr 25, 2020, 06:13 PM IST
रात 2 बजे मां को पिटता देखकर इतना गुस्से में आया बेटा कि सुबह होते ही पिता की बेरहमी से जान ले ली

सार

झारखंड के कोडरमा में रिश्तों को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां शनिवार सुबह एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की अपनी पत्नी और बेटे से अनबन चल रही थी। कुछ साल पहले मां के कहने पर बेटे ने पिता के हाथ-पैर तक तोड़ दिए थे। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात इनके बीच फिर झगड़ा हुआ था।

कोडरमा, झारखंड. यहां रिश्तों को तार-तार करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार सुबह एक बेटे ने गुस्से में आकर अपने पिता की धारदार हथियार से हत्या कर दी। मृतक की अपनी पत्नी और बेटे से अनबन चल रही थी। कुछ साल पहले पत्नी ने बेटे को उकसाकर उसके हाथ-पैर तक तुड़वा दिए थे। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात इनके बीच फिर झगड़ा हुआ था। इसके बाद बेटे ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया।

मां भागी..बेटा पहुंचा थाने...
घटना तिलैया थाना क्षेत्र के गांधी स्कूल रोड स्थित गैस गोदाम गली की है। हत्या के बाद आरोपी खुद थाने पहुंचा। वहां मौजूद पुलिसवालों को उसने बताया कि वो अपने पिता की हत्या करके आ रहा है। यह सुनते ही पुलिस चौकन्नी हुई और उसे लेकर घटनास्थल पर पहुंची। जानकारी लगने पर थाना प्रभारी आरएन ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल का मुआयना करने पहुंचे। वहां से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। मृतक की पत्नी घटना के बाद भाग गई।

लंबे समय से चल रही थी अनबन..
50 वर्षीय जगरनाथ महतो का अपनी पत्नी और 22 वर्षीय बेटे दीपक कुमार से आये-दिन झगड़ा होता था। शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 2 बजे भी इनके बीच झगड़ा हुआ था। अपनी मां को पिटता देखकर बेटा इतना गुस्से में आया कि सुबह करीब 5 बजे उसने पिता की हत्या कर दी। जांच में सामने आया है कि कुछ साल पहले पत्नी ने बेटे को उकसाकर मृतक के हाथ-पैर तुड़वा दिए थे। आरोपी ने इसी वर्ष इंटर की परीक्षा दी है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Board 10th Result 2026: रात में लाइव हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सुबह गायब! मार्कशीट स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल