
रांची: झारखंड विकास मोर्चा ने महागठबंधन से बाहर रहने का फैसला करने के बाद राज्य की सभी 81 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की शुक्रवार को घोषणा की। पार्टी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि उनकी पार्टी महागठबंधन और भाजपा, दोनों से समान दूरी बनाए रखेगी और सभी 81 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। मरांडी ने पांच चरण में होने वाले विधानसभा चुनाव के तहत 30 नवंबर को प्रथम चरण में 13 सीटों में से नौ सीटों के लिए भी अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा जल्द
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दो दिनों में प्रथम चरण की शेष चार सीटों के लिए भी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी जाएगी। इससे पूर्व झामुमो, कांग्रेस और राजद ने राज्य में झाविमो एवं वाम दलों के बिना ही महागठबंधन बनाने की घोषणा कर दी। महागठबंधन के तहत झामुमो 43 सीटों, कांग्रेस 31 सीटों, और राजद सात सीटों पर चुनाव लड़ेगा।
(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।