हथियारबंद उग्रवादियों का उत्पात, पलामू में जलाया हाइवा

Published : Dec 31, 2019, 06:13 PM IST
हथियारबंद उग्रवादियों का उत्पात, पलामू में जलाया हाइवा

सार

पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) उग्रवादियों के हथियारबंद दस्ते ने मुनकेरी के पास एक हाइवा को जला दिया।

मेदिनीनगर: पलामू जिले के छत्तरपुर थाना क्षेत्र में बीती रात तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) उग्रवादियों के हथियारबंद दस्ते ने मुनकेरी के पास एक हाइवा को जला दिया। इस बात की पुष्टि करते हुए छत्तरपुर थाना प्रभारी वासुदेव मुंडा ने बताया कि इस घटना को टीपीसी ने इलाके में अपनी मौजूदगी का अहसास कराने के लिए अंजाम दिया है।

उन्होंने बताया बताया कि उग्रवादियों ने पहले हाइवा रोकने के लिए चालक को मजबूर किया और फिर हाइवा की टंकी से पेट्रोलियम उत्पाद निकाल कर उसे हाइवा पर उड़ेल दिया और माचिस से आग लगा दी।

घटना से इलाके में दहशत का माहौल-

उन्होंने बताया कि इस घटना को क्षेत्र में दहशत का माहौल बनाकर वर्चस्व स्थापित करने के लिए अंजाम दिया गया है। पुलिस ने इस घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 98 पर गश्त तेज कर दी है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Result 2026 via SMS: एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानिए
JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा? जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट