
रांची। भाजपा सांसद संजय सेठ (BJP MP Sanjay Seth) कोरोना पॉजिटिव (Corona Positive) आए हैं। डॉक्टर्स ने उन्हें होम आइसोलेट किया है। संजय का स्वास्थ्य ठीक है। उन्होंने जांच कराई तो कोरोना पॉजिटिव आए। उनका जीनेम सीक्वेंस भी कराया जाएगा। संजय रांची (Ranchi) लोकसभा सीट से सांसद हैं।
संजय ने बताया कि उन्हें पिछले कुछ दिन से हल्की सर्दी और खांसी की समस्या थी, जिसके बाद कोरोना टेस्ट करवाया। इसमें रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सांसद ने इस बारे में एक ट्वीट किया है और कहा है कि बीते कुछ दिनों में जितने भी लोग मेरे संपर्क में आए हैं, वे सभी लोग अपना कोरोना टेस्ट जरूर करवा लें। इस समय सावधान रहें और खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखें।
हाल ही में सुप्रिया सुले और उनके पति कोरोना पॉजिटिव आए
बता दें कि हाल ही में एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले (NCP MP Supriya Sule) और उनके पति सदानंद सुले (Sadanand Sule) कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। दोनों को कोई लक्षण नहीं थे। टेस्ट कराए जाने पर पॉजिटिव पाए गए थे।
देश में 24 घंटे में कोरोना के 16,764 नए केस
देश में शुक्रवार को 24 घंटे के अंदर कोरोना के 16,746 नए मरीज मिले। 2 दिन में ही 7 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़ गए हैं। इससे पहले बुधवार को भी 4 हजार से ज्यादा संक्रमित बढ़े थे। अब देश में कोरोना के 91,361 एक्टिव मामले हो गए हैं। जबकि ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या एक हजार के पार हो गई है। देर रात के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 198 केस सामने आए हैं, जिसमें सिर्फ मुंबई में 190 ओमिक्रॉन संक्रमितों की पुष्टि हुई है।
पुदुचेरी में लगाया गया नाइट कर्फ्यू
पुदुचेरी में ओमिक्रॉन व कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए रात 11 बजे से शाम पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। यह प्रतिबंध 31 जनवरी 2022 तक लागू रहेगा।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।