झारखंड में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान हादसा, पुलिस लाइन में करंट लगने से पुलिस कर्मी की मौत

Published : Aug 15, 2022, 02:38 PM ISTUpdated : Aug 15, 2022, 03:54 PM IST
झारखंड में तिरंगा झंडा लगाने के दौरान हादसा, पुलिस लाइन में करंट लगने से पुलिस कर्मी की मौत

सार

झारखंड के बोकारों जिलें में 15 अगस्त के दिन तिरंगा लगाने के दौरान हादसा हुआ, जिसमें झंडा लगाने वाला पोल वहां 11 हजार वोल्ट की चपेट में आने से एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई,जबकि दो पुलिस कांस्टेबल बुरी तरह से झुलस गए है। इस हादसे के बाद से पुलिस कर्मियों में शोक की लहर है।

बोकारो ( झारखंड): झारखंड में तिरंगा झंड़ा लगाने के दौरान एक और हादसा हुआ। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर तिरंगा झंडा लगाने के दौरान एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई। जबकि दो जवान गंभीर रुप से झुलस गए हैं। घायल दोनों जवानों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटान बोकारो जिले के पुलिस लाइन की है। रविवार की सुबह स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी में लगे तीन पुलिस कर्मी करंट की चपेट में आ गए। घायल जवान बागेश्वर कुमार की बोकारो जनरल अस्पताल ले जाने के दौरान मौत हो गई। जबकिल पुलिस कर्मी राज कुमार मुंडा और करण मिंज गंभीर रुप से झुलस गए। बोकारो जनरल अस्पताल के बर्न वार्ड में दोनों का इलाज चल रहा है। इधर, घटना के बाद जिले के एसपी चंदन कुमार झा, सरेंट मेजर अजित कुमार झा ने घटना को लेकर दुख प्रकट लिया। जवान की मौत से स्वतंत्रता दिवस समारोह भी फीका पड़ गया। जवान की मौत से पुलिस कर्मियों ने शोक की लहर है। 

तिरंगा झंडा लगाने के दौरान 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आए
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन किया गया था। आयोजन स्थल से महज 100 मीटर की दुरी पर तिरंगा झंडा लगाने का प्रयास कर रहा जवान बागेश्वर महतो 11 हजार वोल्ट बिजली तार की चपेट में आ गया। उसे बचाने गए दो जवान राज कुमार मुंडा और करण मिंज भी बिजली की चपेट में आ गए। घटना के बाद पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। तीनों को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही बागेश्वर महतो की मौत हो गई। पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है। घायल दोनों जवानों की हालत भी गंभीर बताई जा रही है। हादसे में घायल जवान राज कुमार मुंडा पुलिस मेंस एसोसिएशन बोकारो इकाई के जिला महामंत्री हैं।

रांची में झंडा लगाने के दौरान तीन की हुई थी मौत
जानकारी हो कि 14 अगस्त की रात रांची के कांके थाना क्षेत्र में छट पर झंडा लगाने के दौरान तीन भाई बहनों की करंट लगने से मौत हो गई थी। तीनें छत पर झंडा लगा रहे थे। इसी दौरान छत के ऊपर से गुजरे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में तीनों आ गए। घटना को लेकर सीएम ने भी दुख जताया था।

यह भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुआ दर्दनाक हादसा, घर की दीवार गिरने से परिवार के 5 लोगों की गई जान

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Redbird Airways का मालिक कौन है? जानें झारखंड में क्रैश एयर एम्बुलेंस के ऑनर की एविएशन जर्नी
Air Ambulance Crash: झारखंड के चतरा में एयर एंबुलेंस क्रैश, डॉ-नर्स, मरीज सब स्वाहा!