कॉलेज प्रोफेसर पर चढ़ा आशिकी का भूत, छात्रा को भेजने लगा गंदे-गंदे वीडियो, फिर जो हुआ वो सबक था

Published : Sep 15, 2022, 12:52 PM ISTUpdated : Sep 15, 2022, 01:52 PM IST
कॉलेज प्रोफेसर पर चढ़ा आशिकी का भूत, छात्रा को भेजने लगा गंदे-गंदे वीडियो, फिर जो हुआ वो सबक था

सार

झारखंड के बोकारों में एक कॉलेज प्रोफेसर को एक छात्रा से अश्लील हरकत करना भारी पड़ गया है। जब पीड़िता ने इसकी जानकारी अपने घर में दी, वैसे ही  घरवालों ने कॉलेज पहुंच कर आरोपी का हुलिया बिगाड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी प्रोफेसर को अपने साथ ले गई।

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिला में स्थित एक कॉलेज के प्रोफेसर पर छात्रा के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगा है। इतना ही नहीं छात्रा का आरोप है कि प्रोफेसर साबह उसे आश्लील वीडियो भी भेजते थे। फिर क्या था छात्रा के परिजन कॉलेज पहुंचे और प्रोफेसर की जमकर धुनाई कर दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी प्रोफेसर को गिरफ्तार कर लिया। प्रोफेसर को जेल भेजने की तैयारी चल रही है। छात्रा ने प्रोफेसर के खिलाफ थाना में केस दर्ज करवाया है। मामला बोकारो के रणविजय स्मारक महाविद्यालय सेक्टर 12 का है। छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के वाणिज्य के प्रोफेसर उसके साथ छेड़खानी करते थे। कई बार कॉलेज में ही उसके साथ प्रोफेसर ने छेड़खानी की। विरोध करने पर अश्लील वीडियो भेजना शुरु कर दिया। 

परिजनों ने कॉलेज पहुंच प्रोफेसर की जमकर धुनाई की
प्रोफेसर की छेड़खानी से परेशान बोकारो के बांसगोरा गांव में रहने वाली एक छात्रा ने अपने परिजनों से इसकी शिकायत कर थी। छात्रा का आरोप था कि 11 सितंबर को प्रोफेसर ने उसे अश्लील वीडियो भेजा था। मना करने के बाद भी उनकी यह हरकत जारी रही। वह काफी डर गई और परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया। उसे परेशान देख परिजनों ने पूछा तो छात्रा ने सारी बातें परिजनों को बता दी। जिसके बाद छात्रा को लेकर परिजन कॉलेज पहुंचे और प्रोफेसर की धुनाई कर दी। 

कॉलेज में हुआ हंगामा
छात्रा के परिजन प्रोफेसर को खोजते हुए कॉलेज पहुंचे। प्रोफेसर के मिलने के बाद उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। जिस कारण कुछ देर कॉलेज में जमकर हंगामा हुआ। सूचना पर सेक्टर 12 की पुलिस मौके पर पहुंची और प्रोफेसर को हिरसत में लेकर थाना आई। छात्रा और उनके परिजन भी थाना पहुंचे। थाना प्रभारी शंकर मुंडा ने बताया कि छात्रा ने प्रोफेसर पर छेड़खानी और अश्लील वीडियो भेजने का आरोप लगाया है। केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की करवाई कर रही है।

यह भी पढ़े- भाई के सामने होता रहा बहन का रेप, बेबसी ऐसी की रोता-चीखता रह गया वो...सहमा देगी राजस्थान की ये खौफनाक वारदात

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार
JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट