हल्दी की रस्म के बाद कमरे में पहुंची दुल्हन, चीखने की आवाज आई और मातम में बदल गई खुशियां

पूनम, बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद की छात्रा थी।  गांव वालों का कहना है कि बरसात के कारण सांप लोगों के घर में आ जाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jul 16, 2021 7:15 AM IST / Updated: Jul 16 2021, 12:53 PM IST

धनबाद. घर में शादी की तैयारी के बीच एक ऐसी घटना घटी की परिवार में मातम फैल गया। झारखंड के धनबाद जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय पूनम की शादी 16 जुलाई को होनी थी। लेकिन शादी से पहले ही लड़की की मौत हो गई। बुधवार की रात हल्दी की रस्म हो रही थी उसी दौरान सांप के काटने से दुल्हन पूनम की मौत हो गई। 

सोने गई थी दुल्हन
हल्दी की रस्म होने के बाद पूनम अपने कमरे में सोने चली गई। इसी दौरान पर एक जहरीले सांप ने पूनम को काट लिया। सांप के काटने के बाद पूनम जोर से चिल्लाई जिसके बाद परिवार के लौग मौके पर पहुंचे। उसे अस्पताल ले जाया गया। लेकिन वहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया। जिस घर से डोली उठनी थी वहां से गुरुवार को पूनम के पिता सत्येंद्र प्रसाद को अपनी बेटी की अर्थी उठानी पड़ी।

Latest Videos

पूनम, बीएसएस महिला कॉलेज धनबाद की छात्रा थी।  गांव वालों का कहना है कि बरसात के कारण सांप लोगों के घर में आ जाते हैं। बारिश के मौसम में इन क्षेत्रों में सर्पदंश के कई मामले सामने आते हैं। लेकिन जंगल के आसपास रहने वाले लोगों के लिए सांप से अपने आपको बचा कर रखना एक बड़ी चुनौती है। 

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा