फेरों से पहले प्रेमी के संग दुल्हन हो गई फरार ..दूल्हा बोला, 'दुल्हन की छोटी बहन से ही शादी करा दो'

Published : Mar 09, 2020, 01:37 PM IST
फेरों से पहले प्रेमी के संग दुल्हन हो गई फरार ..दूल्हा बोला, 'दुल्हन की छोटी बहन से ही शादी करा दो'

सार

यह अजीबो-गरीब अधूरी शादी झारखंड के लातेहार जिले में सामने आई। माना जा रहा है कि दुल्हन पहले से ही भागने की तैयारी कर चुकी थी। जब सब लोग दरवाजे पर खड़ी बारात के स्वागत-सत्कार में जुटे थे, वो अपने प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई।  

लातेहार, झारखंड. यह अजीबो-गरीब और अधूरी शादी झारखंड के लातेहार जिले में सामने आई। दुल्हन पक्ष के लोग लोग जब दरवाजे पर खड़ी बारात के स्वागत-सत्कार में जुटे थे, दुल्हन पीछे के रास्ते से प्रेमी के साथ रफूचक्कर हो गई। जब इस बात का पता दूल्हे को चला, तो वो गुस्से में आ गया। दूल्हा वहीं धरने पर बैठ गया। वो कहने लगा कि जब तक बारात लाने और अन्य खर्च उसे वापस नहीं मिल जाते, वो नहीं हटेगा। इसके बाद पंचायत बैठाई गई। पंचायत ने मामला सुलझाया..तब दूल्हे वापस लौटा।
 

दुल्हन की छोटी बहन से शादी पर अड़ा दूल्हा
यह मामला सदर प्रखंड के तरवाडीह गांव का है। यह शादी शुक्रवार रात को होनी थी। बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंच चुकी थी। तभी मालूम चला कि दुल्हन अपने प्रेमी के संग भाग गई है। इसकी खबर लगते ही दूल्हा बिफर गया। वो यहां तक बारात लाने का खर्चा वापस मांगने लगा। वो दुल्हन की छोटी बहन से ही शादी करने पर अड़ गया। इस बीच रातभर घराती और बाराती दुल्हन को ढूंढ़ते रहे। लेकिन वो कहीं नहीं मिली। मामला हाथ से निकलते देख शनिवार सुबह दुल्हन का पिता भी गायब हो गया। जब मामला बिगड़ने लगा..तब पंचायत बुलाई गई। पंचायत ने दुल्हन पक्ष से दूल्हे को खर्च के डेढ़ लाख रुपए देने को कहा। दुल्हन पक्ष ने एडवांस में कुछ रुपए दिए..तब कहीं जाकर दूल्हा बैरंग लौटने पर राजी हुआ।


दुल्हन की बहन ने शादी से किया मना..
नवादा गांव निवासी स्व. बनवारी उरांव व हीरामणि कुंवर के तीसरे नंबर के पुत्र जोगेंद्र उरांव की शादी तरवाडीह गांव की रहने वाली सीताराम उरांव व शालमुनी देवी की बेटी सुषमा कुमारी से होने जा रही थी। बारात पहुंचने तक सबकुछ ठीक-ठाक था। शुक्रवार को बारात पहुंची। इसी बीच दुल्हन गायब हो गई। माना जा रहा है कि वो अपने प्रेमी के संग चली गई है। मामला बिगड़ते देख शनिवार सुबह अपनी छोटी बेटी सुषिता और पत्नी शालमुनी को घर में छोड़कर सीताराम उरांव भी गायब हो गए। दूल्हे ने जब दुल्हन की छोटी बहन से शादी का प्रस्ताव रखा, तो उसने मना कर दिया। इसके बाद दूल्हा अपना खर्चा मांगने लगा। दूल्हे के चाचा विजय ने कहा कि हमने कोई दहेज की मांग नहीं की थी। अगर दुल्हन ही भाग गई, तो हम क्या कर सकते हैं। वहीं दुल्हन की मां ने कहा ने कहा कि हमें खुद समझ नहीं आ रहा कि बेटी ने ऐसा क्यों किया?

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JPSC-JSSC Protest: सरकार ने बातचीत के लिए बुलाया, छात्रों ने रख दी ऐसी शर्त कि बढ़ गया सियासी पारा
देवेंद्र नाथ महतो कौन हैं? JPSC Protest की अगुवाई कर रहे छात्र नेता को जानिए, क्या हैं मांगें