कार से घर लौट रहे भाई-बहन की रास्ते में हत्या, लड़की से रेप की आशंका

झारखंड के गुमला में भाई-बहन की हत्या और लड़की से रेप की आशंका का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना रविवार देर रात की है। इसका पता सोमवार सुबह लगा, जब कुछ लोगों ने दोनों की लाशें देखीं। भाई-बहन अपनी बड़ी बहन को उसकी ससुराल से छोड़कर कार से घर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 5-6 की संख्या में थे। उन्होंने पहले भाई-बहन के लूटा और फिर लड़की से रेप किया।

Asianet News Hindi | Published : Oct 26, 2020 6:19 AM IST

गुमला, झारखंड. जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के चुंदरी गांव में भाई-बहन की हत्या (murder) और लड़की से रेप (rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों की बेरहमी से हत्या की गई। घटना रविवार देर रात की है। सोमवार सुबह जब कुछ लोगों ने दोनों की लाशें पड़ीं देखीं, तब पुलिस को सूचित किया गया। भाई-बहन अपनी बड़ी बहन को उसकी ससुराल से छोड़कर कार से घर लौट रहे थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी 5-6 की संख्या में थे। उन्होंने पहले भाई-बहन के लूटा और फिर लड़की से रेप किया। पुलिस को घटनास्थल से करीब 20 किमी दूर इनकी कार मिली।


गांववालों ने देखे थे बदमाश...
पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय संजीव रंजन भगत और 19 वर्षीय ममता खाखा घाघरा के कोटामाटी गांव के रहने वाले थे। हालांकि इस समय उनका परिवार लोहरदगा में रह रहा था। दोनों अपनी बड़ी बहन संगीता खाखा को कोटामाटी उसकी ससुराल छोड़ने के लिए कार से गए थे। शाम को लौटते समय बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। जब देर रात तक वे घर नहीं पहुंचे, तब पुलिस को सूचित किया गया। घाघरा प्रभारी सुधीर साव ने जब उनके मोबाइल पर कॉल किया, तो वो बंद मिला। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई। सोमवार को उनकी लाशें मिलीं। गांववालों ने बताया कि उन्होंने घटनास्थल पर 5-6 लड़कों को देखा था। आशंका है कि उन्होंने ही इस जघन्य हत्याकांड और रेप का अंजाम दिया। माना जा रहा है कि लूट और रेप का विरोध करने पर बदमाशों ने उन्हें बेरहमी से मार डाला। इसके बाद कार को ले जाकर दूर छोड़ दिया। पुलिस का लाशें जिस हालत में मिलीं, उससे लगता है कि दोनों ने बदमाशों से संघर्ष किया होगा।

Share this article
click me!