जब भूत से डरे गांव वाले, तो पंचायत ने सुनाया एक सनसनीखेज फरमान

Published : Jan 14, 2020, 07:55 PM IST
जब भूत से डरे गांव वाले, तो पंचायत ने सुनाया एक सनसनीखेज फरमान

सार

झारखंड के हजारीबार में एक दम्पती पर डायन का इल्जाम लगाकर बुरी तरह प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है।

हजारीबाग, झारखंड. यहां के चिचिकला गांव के बिरकरवा टोला में रविवार को एक दम्पती को डायन बताकर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। भरी पंचायत ने सुनील टुडू और उसकी पत्नी सुनीता मुर्मू की जमकर पिटाई की। दोनों की हालत इतनी बिगड़ गई कि हास्पिटल में भर्ती कराना पड़ा। मामला सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

दम्पती के भतीजे सहदेव ने आरोप लगाया कि उसकी चाची और चाचा ने उसकी पत्नी सितामुनि को तंत्र-मंत्र के जरिये मार डाला। इस बात को लेकर रविवार को पंचायत बुलाई गई थी।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC 10th Result 2026 via SMS: एसएमएस से कैसे चेक करें झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानिए
JAC 10th Result 2026 Date Time: झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट कब आएगा? जानिए डेट-टाइम पर क्या है लेटेस्ट ऑफिशियल अपडेट