झारखंड सरकार के एक फैसले से छठ पूजा के उल्लास में निराशा, व्रतियों में नाराजगी

Published : Nov 16, 2020, 02:18 PM IST
झारखंड सरकार के एक फैसले से छठ पूजा के उल्लास में निराशा, व्रतियों में नाराजगी

सार

कोरोना संक्रमण को रोकने सार्वजनिक नदी-तालाबों और डैम पर छठ पूजा के आयोजनों पर रोक लगाने के झारखंड सरकार के आदेश को लेकर बवाल की स्थिति है। आदेश रविवार देर शाम जारी किया गया। इसे लेकर छठ व्रतियों में आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि बिहार सरकार ने ऐसी कोई रोक नहीं लगाई है। बता दें कि बिहार और झारखंड में छठ पूजा का अपना महत्व है।

रांची, झारखंड.  एक सरकारी आदेश ने झारखंड में बड़े स्तर पर मनाए जाने वाले छठ पर्व का उत्साह कम कर दिया है। कोरोना संक्रमण को रोकने सार्वजनिक नदी-तालाबों और डैम पर छठ पूजा के आयोजनों पर रोक लगाने के झारखंड सरकार के आदेश को लेकर बवाल की स्थिति है। आदेश रविवार देर शाम जारी किया गया। इसे लेकर छठ व्रतियों में आक्रोश देखा जा रहा है। हालांकि बिहार में ऐसा कोई आदेश नहीं निकाला गया। बता दें कि झारखंड और बिहार में छठ पूजा व्यापक स्तर पर होती है।

आदेश को लेकर विरोध...
झारखंड सरकार के इस आदेश को लेकर लोगों में आक्रोश है। रांची नगर निगम के डिप्टी मेयर संजीव विजयवर्गीय ने सरकार से इस फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। उधर, आशंका जताई जा रही है कि रोक के बावजूद लोग घाटों पर जाएंगे। ऐसी स्थिति में प्रशासन को कानून व्यवस्था का पालन कराना मुश्किल हो सकता है। बता दें कि आमतौर पर प्रशासन ही घाटों पर व्यवस्था करता है, लेकिन अब सरकार ने इस पर रोक लगा दी है। छठ पर लाखों लोग विभिन्न नदी-तालाबों और डैम के घाटों पर उमड़ते हैं।

बिहार सरकार ने तालाब के किनारे छठ पर्व मनाने की छूट दी है। लेकिन गंगा और अन्य नदियों के किनारे पाबंदी है। 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल
Weather Update 20 July 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा अपडेट