ऐसा क्या है इस काले मुर्गे कड़कनाथ में, जो क्रिकेटर दीवाने हो रहे

Published : Nov 11, 2020, 11:56 AM IST
ऐसा क्या है इस काले मुर्गे कड़कनाथ में, जो क्रिकेटर दीवाने हो रहे

सार

टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी रांची के सिमलिया स्थित अपने फार्म हाउस में मप्र के झाबुआ का प्रोडक्ट कड़कनाथ मुर्गा पालेंगे। धौनी ने इसके लिए 2000 चूजों का ऑर्डर दिया है। बता दें कि इससे पहले कृषि केंद्र झाबुआ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और विराट कोहली को पत्र लिखकर डायट में कड़कनाथ शामिल करने को कहा था।

रांची, झारखंड. हाईप्रोटीन के चलते सुर्खियों में आया कड़कनाथ मुर्गा अब क्रिकेटरों को भी लुभाने लगा है। टीम इंडिया के पूर्व कैप्टन महेंद्र सिंह धौनी रांची के सिमलिया स्थित अपने फार्म हाउस में मप्र के झाबुआ का प्रोडक्ट कड़कनाथ मुर्गा पालेंगे। धौनी ने इसके लिए थांदला(जिला झाबुआ-मप्र) के पास रूंडीपाड़ा में आशीष कड़कनाथ मुर्गीपालन सहकारी संस्था के विनोद मेड़ा को 2000 चूजों का ऑर्डर दिया है। इसकी डिलीवरी 15 दिसंबर को होगी। विनोद ने बताया कि इस सिलसिले में वे 3-4 महीने से रांची के डॉ. एसएस कुल्डु के संपर्क में थे। वेटनरी डॉक्टर कुल्डु धौनी के पारिवारिक मित्र हैं। बता दें कि इससे पहले कृषि केंद्र झाबुआ ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और विराट कोहली को पत्र लिखकर डायट में कड़कनाथ शामिल करने को कहा था।

यह है कड़कनाथ की खूबी..
विनोद बताते हैं कि कड़कनाथ का एक चूजा 130 रुपए में बिकता है। धौनी ने कड़कनाथ पालने की इच्छा जताई थी। बताते हैं कि डॉ. कुल्डु के एक मित्र झाबुआ कृषि विज्ञान केंद्र में हैं। उनके जरिये ही यह डील हुई। कड़कनाथ हाईप्रोटीन वाला मुर्गा माना जाता है। इसमें वसा कम होते हैं। इसकी ओरिजनल ब्रीड सिर्फ झाबुआ में पाई जाती है। बता दें कि कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ ने कुछ समय पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और कप्तान विराट कोहली को डायट में ग्रिल्ड चिकन के तौर पर कड़कनाथ खाने की सलाह देते हुए पत्र लिखा था। हैदराबाद के राष्ट्रीय मांस अनुसंधान केंद्र ने भी एक रिपोर्ट में कड़कनाथ चिकन को उपयोगी बताया था। आगे पढ़ें- IPL से चेन्नई सुपर किंग्स के 'आउट' होने के बाद कैप्टन पुरानी यामाहा उठाकर घर से निकल पड़े



भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने बाइक प्रेम के कारण भी जाने जाते हैं। जब भी उन्हें मौका मिलता है, वे बाइक उठाकर घर से निकल पड़ते हैं। धोनी सोमवार को रांची में अपनी सबसे पुरानी यमाहा बाइक को चलाते देखे गए। आईपीएल से चेन्नई सुपर किंग्स के बाहर होने के बाद इसके कप्तान अपने घर रांची लौट आए हैं। इस दौरान वे रांची के रिंग रोड पर बाइक से घूमते देख गए। बता दें कि धोनी सीएसके के साथी खिलाड़ी मोनू सिंह के साथ 2 नवंबर को आबूधाबी से रांची लौटे थे।

धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद पहली बाइक राइडिंग करते देखे गए। धोनी के पास महंगी और लग्जरी बाइकों का अच्छा-खासा कलेक्शन है। धोनी  रिंग रोड सिमलिया स्थित अपने आवास से कहीं जा रहे थे। उल्लेखनीय है कि आईपीएल का फाइनल मुकाबला मंगलवार को होगा। धोनी फाइनल मैच देखने आबूधाबी नहीं रुके।
 

यह भी पढ़ें

पत्थर के नीचे महिला के दबे थे दोनों हाथ, लोगों ने देसी जुगाड़ से किया रेस्क्यू

बिजली कटौती ने जला दी दिमाग की बत्ती, देसी जुगाड़ से बाइक के जरिये निकाल लिया ट्यूबवेल से पानी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल