अपने मासूम बेटे को तिल-तिल मरते देखकर रोये जा रहे थे मां-बाप, CM हुए भावुक

Published : Oct 31, 2020, 05:06 PM IST
अपने मासूम बेटे को तिल-तिल मरते देखकर रोये जा रहे थे मां-बाप, CM हुए भावुक

सार

अपने जिस इकलौते मासूम बेटे की जिंदगी को बचाने में मां-बाप नाकाम नजर आ रहे थे, मुख्यमंत्री के एक ट्वीट से फिर से उम्मीद जागी है। मामला धनबाद का है। बच्चे के इलाज के लिए विधायक ने ट्वीट के जरिये मदद मांगी थी। इस पर हेमंत सोरेन ने फौरन संज्ञान लिया है। इस मासूम बच्चे के सिर में ट्यूमर या पानी भरे होने की आशंका है। इलाज के लिए पैसा नहीं होने पर परिजन बच्चे को घर लेकर आ गए थे।

धनबाद, झारखंड. अपने मासूम बच्चे को मौत के मुंह में जाते देखकर गरीब मां-बाप लगातार रोए जा रहे थे। लेकिन उनके पास इतना पैसा नहीं था कि उसका इलाज कराया जा सके। बच्चे के ब्रेन में पानी भरा होने या ट्यूमर की आशंका है। बच्चे को कुछ दिन पहले परिजन घर लेकर आ गए थे। लेकिन जब स्थानीय विधायक सीता सोरेन को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ट्वीट किया। मुख्यमंत्री बच्चे की हालत देखकर भावुक हो गए और उन्होंने तुरंत मामले में संज्ञान लिया। इस बारे में धनबाद डीसी को निर्देश जारी किए गए हैं।

मां-बाप की उम्मीद जागी...
यह मामला जिले के बरवा-अड्डा थाना क्षेत्र का है। बच्चे का करीब 20 दिनों तक धनबाद के पीएमसीएच अस्पताल में इलाज चला। लेकिन यहां के डॉक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। परिजनों के पास इतना पैसा नहीं था कि वे उसे किसी प्राइवेट अस्पताल में ले जा सकते। जामा विधायक सीता सोरेन ने के ट्वीट के बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत बच्चे के इलाज के निर्देश दिए हैं। विधायक ने लिखा था कि धनबाद बरवा-अड्डा निवासी महिला अपने बच्चे का इलाज कराने में असमर्थ है। मुख्यमंत्री जी आप मदद करें। विधायक ने बच्चे का इलाज रिम्स रांची में करने की गुहार लगाई थी। 

बच्चे के पिता मनोज मलार ने कहा कि वो मजदूर हैं। बड़े अस्पताल में बच्चे का इलाज कराने पैसा कहां से आता? शिवम नामक बच्चे की उम्र 14 महीने है। वो अपनी 4 बहनों में इकलौता भाई है।

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत