सीएम योगी का राह चले झारखंड के मुख्यमंत्री उठाया यह कदम

Published : Sep 26, 2019, 06:36 PM IST
सीएम योगी का राह चले झारखंड के मुख्यमंत्री उठाया यह कदम

सार

महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर दास ने कहा कि जामताड़ा जिला उनकी कर्मभूमि रही है अतः अब करमा टांड प्रखण्ड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड कर दिया जायेगा।  

जामताड़ा. झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जामताड़ा जिले के करमा टांड प्रखण्ड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड करने का ऐलान किया है।

महान समाज सुधारक और नारी शिक्षा के प्रबल समर्थक ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर दास ने कहा कि जामताड़ा जिला उनकी कर्मभूमि रही है अतः अब करमा टांड प्रखण्ड का नाम बदलकर ईश्वरचंद्र विद्यासागर प्रखंड कर दिया जायेगा।

उन्होंने कहा, इस कदम का उद्देश्य ईश्वरचंद्र विद्यासागर की शिक्षाओं से लोगों को सुविदित कराना है। यह प्रखंड अब उनके नाम से जाना जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज को, विशेषकर युवा वर्ग को विद्यासागर के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
 

(यह खबर न्यूज एजेंसी पीटीआई भाषा की है। एशियानेट हिंदी की टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: यूपी का प्रयागराज-बांदा 47°C के साथ सबसे गर्म, जानिए एमपी-छत्तीसगढ़, बिहार-झारखंड के शहरों का हाल
IMD Heatwave Alert: बांदा 48 डिग्री के साथ सबसे गर्म, प्रयागराज और कानपुर में भी 47°C, यूपी से एमपी तक ये शहर बने भट्टी