कोरोना वायरस : रांची रेलवे अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड खोला, चौबीसों घंटे देगा सेवाएं

Published : Mar 15, 2020, 01:25 PM IST
कोरोना वायरस : रांची रेलवे अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला आइसोलेशन वार्ड खोला, चौबीसों घंटे देगा सेवाएं

सार

दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रांची रेल मंडल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड तैयार किया है

रांची/हावड़ा: दक्षिण पूर्वी रेलवे (एसईआर) ने कोरोना वायरस के मद्देनजर रांची रेल मंडल अस्पताल में 50 बिस्तरों वाला अलगाव वार्ड तैयार किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। एसईआर ने एक बयान में बताया कि 50 बिस्तरों वाले अलगाव वार्ड के अलावा अस्पताल में एक आपात दल को तैनात किया गया है जो चौबीसों घंटे सेवाएं देगा।

उसने बताया कि एसईआर के सफाई कर्मचारी प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर लोगों के संपर्क में आने वाली दरवाजे के हैंडल, वॉशबेसिन और मेजों जैसी चीजों को नियमित अंतराल में सैनिटाइज कर रहे हैं।

एसईआर के रांची रेलवे मंडल में 45 रेलवे स्टेशन हैं। एसईआर के सीपीआरओ संजय घोष ने बताया कि प्रमुख स्टेशनों और रेलवे जोन की लोकल ट्रेनों के डिब्बों में कोविड-19 के बारे में जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

(यह खबर समाचार एजेंसी भाषा की है, एशियानेट हिंदी टीम ने सिर्फ हेडलाइन में बदलाव किया है।)

(फाइल फोटो)

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

JAC Class 10th Result 2026: कब आएगा झारखंड बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट? जानें डेट लेटेस्ट अपडेट, कहां-कैसे चेक करें
JAC Board 10th Result 2026: रात में लाइव हुआ झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट, सुबह गायब! मार्कशीट स्क्रीनशॉट हो रहा वायरल