कोरोना की दहशत के बीच आई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर, लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

Published : Mar 30, 2020, 08:07 PM IST
कोरोना की दहशत के बीच आई इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली खबर, लोगों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला

सार

पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संटक से जूझ रहा है। वहीं इसी बीच झारखंड से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला।  

रांची. पूरा देश इस समय कोरोना वायरस के संटक से जूझ रहा है। वहीं इसी बीच झारखंड से एक दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां भीड़ ने एक युवक को पीट-पीटकर मार डाला।

जनवरों की तरह पीट-पीटकर मार डाला
दरअसल, यह खौफनाक घटना  दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र गुरुवार रात हुई। जहां भीड़ ने एक 40 वर्षीय प्रमोद हाजरा नाम के शख्स की चोरी के आरोपी में इस तरह लाठी-डंडे से पीटा की उसकी मौत हो गई। 

मृतक बिहार-झारखंड का नामी बदमाश था
पुलिस के मुताबिक, अधीक्षक वाई. एस. रमेश ने बताया-मृतक प्रमोद पर चोरी के कई मामले दर्ज हैं। वह गुरुवार रात को गांव के एक घर में चोरी की नीयत से घुसा था। जहां गांववालों ने उसको मौके पर पकड़ लिया और उसे पीटना शुरू कर दिया। अधिकारी ने कहा- प्रमोद बिहार और झारखंड का  नामी बदमाश था। पुलिस उसकी कई दिनों से उसकी तलाश कर रही थी। हालांकि भीड़ ने जो किया वह अपराध है। अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

11 जुलाई 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी और महाराष्ट्र में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल
10 जुलाई 2026 मौसम अपडेट: दिल्ली-NCR, यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, राजस्थान और महाराष्ट्र में भारी बारिश और तूफान का अलर्ट