कोरोना का खौफ इस कदर कि एक युवक को डंडों से पीटकर मार डाला, रास नहीं आई होम आइसोलेशन की सलाह

Published : Mar 26, 2020, 03:03 PM IST
कोरोना का खौफ इस कदर कि एक युवक को डंडों से पीटकर मार डाला, रास नहीं आई होम आइसोलेशन की सलाह

सार

पूरा देश आने वाले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन हो गया है। लोग घरों से बाहर ना निकले इसलिए पुलिस सड़कों पर पहरा दे रही हैं। इसी बीच झारखंड में शर्मनाक मामला सामने आया है।  


पलामू (झारखंड). पूरी दुनिया खतरनाक कोरोनावायरस से जूझ रही है। पूरा देश आने वाले 21 दिनों के लिए लॉकडाउन हो गया है। लोग घरों से बाहर ना निकले इसलिए पुलिस सड़कों पर पहरा दे रही हैं। इसी बीच झारखंड में शर्मनाक मामला सामने आया है।

युवक की बेरही से कर दी हत्या
दरअसल, पलामू के जिले में चार युवक लॉकडाउन होने के बाद भी घर से बाहर टहल रहे थे। ऐसे में एक 45 साल के युवक ने चारों सदस्यों ने घर से बाहर नहीं निकलने की विनती की। लेकिन वह नहीं माने और उससे विवाद करने लगे। फिर चारों मिलकर बेरहमी से डंडे से उसको पीटने लगे। जहां बुधवार को अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

लॉकडाउन में निकलने से मना किया तो कर दी हत्या
बता दें कि यह चारों युवक पिछले कुछ दिन पहले ही कोरोना के चलते दूसरे राज्य से वापस आए थे। लॉकडाउन होने के बाद भी यह लोग कॉलोनी में बिना किसी काम के घूम रहे थे। बस इसी लिए मृतक ने उनको समझाया था। लेकिन बातों-बातों में यह विवाद मारपीट तक पहंच गई।

झारखंड नहीं आया कोरोना का एक भी मामला
 पलामू  एसडीओ संदीप कुमार गुप्ता ने कहा कि चार युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है। वहीं मृतक की पहचान  45 साल के काशी शॉ नाम के रुप में हुई है। बता दें कि झारखंड ऐसा राज्य है जहां अब तक कोरोना वायरस का एक भी पॉजिटिव केस सामने नहीं आया है।
 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dimagi Naxal: हेमंत सोरेन को ‘दिमागी नक्सल’ कहने पर भड़के मंत्री इरफान अंसारी, बोले- 'माफी मांगनी होगी'
Jharkhand Protest: झारखंड में भर्ती व्यवस्था पर फिर बवाल! देवेंद्र महतो की यात्रा में उमड़ा युवाओं का हुजूम