धनबाद में एक साथ दो शव मिलने से सनसनी...आर्थिक तंगी के कारण घर में होता रहता था झगड़ा, अब मिली डेड बॉडी

Published : Sep 09, 2022, 05:21 PM IST
धनबाद में एक साथ दो शव मिलने से सनसनी...आर्थिक तंगी के कारण घर में होता रहता था झगड़ा, अब मिली डेड बॉडी

सार

आर्थिक तंगी से परेशान होकर झारखंड के धनबाद में एक मां बेटे ने गुरुवार की रात सुसाइड कर लिया। मामले की जानकारी शुक्रवार के दिन देने  पर पहुंची पुलिस ने दोनो शव को जब्त कर पोरस्टमार्टम को भेज दिया है। लोगो ने बताया कि तंगी के कारण परिवार में अक्सर लड़ाई होती रहती थी। 

धनबाद (झारखंड). झारखंड के धनबाद में एक साथ दो शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना झरिया थाने के फुलबारीबाग का है। बताया जा रहा है मां और बेटे ने आत्महत्या कर ली है। बेटे का शव फंदे से झूलता हुआ तो मां का शव कुआं से बरामद किया गया है।  सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विवाद के बाद घर छोड़ कर चली गई थी पत्नी
स्थानीय स्थानीय लोगों का कहना है कि तीन दिन पहले ही तारापोदो का पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसकी पत्नी बच्चों को लेकर घर छोड़कर चली गई थी। इसके बाद शुक्रवार को फुलारीबाग के रहने वाले 50 वर्षीय तारापोदो नंदी का शव घर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ मिला है। जबकि उसकी मां छवि नंदी का शव पास के ही कुंए में पाया गया है। 

फेरी कर कपड़ा बेचता था तारापोदी, ठीक नहीं थे घर के हालात
घर की माली हालत ठीक नहीं रहने के कारण ही पति पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़ा होते रहता था। पत्नी भी इन सबसे तंग आकर बच्चों को अपने साथ लेकर घर छोड़कर चली गई थी। तारापोदो फेरी कर कपड़े बेचने का काम किया करता था। घर की माली हालत ठीक नहीं थी। तारापोदो घर में अकेला कमाने वाला शख्स था। उसकी कमाई से बड़ी मुश्किल से घर का गुजारा चल रहा था। 

मानसिक तनाव के कारण दे दी जान
तारापोदो मानसिक रूप से काफी परेशान हो चुका था। वह काफी डिप्रेशन में चला गया था। जिस कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वही उसकी मां का शव पास के कुंए में पाया गया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस को उसकी मां की एक चप्पल घर में मिली जब उसकी दूसरी चप्पल कुएं में मिली है।

यह भी पढ़े- बेटी को सालों से परेशान होते देख नहीं पाया पिता, सब्र खोने के बाद कर दी यह वारदात, दर्दनाक है पूरी कहानी

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 August 2026: बिहार- झारखंड में कैसा रहेगा मौसम? बारिश और बादलों पर बड़ा अपडेट
Weather Update 28 August 2026: बिहार से झारखंड तक बारिश, जानें पटना-रांची समेत प्रमुख जिलों का हाल