Published : May 26, 2020, 10:14 AM ISTUpdated : May 26, 2020, 10:35 AM IST
धनबाद, झारखंड. झारखंड के धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार तड़के 5.30 बजे एक कार खुदिया नदी में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई। कार पश्चिम बंगाल के नंबर की है। ये कोलकाता की ओर जा रही थी। आशंका जताई जा रही है कि नदी के ऊपर बने बरवापूर्व पुल पर चढ़ते ही ड्राइवर को नींद की झपकी आई होगी। इसके बाद कार 40 फीट नीचे नदी में जा गिरी। नदी में इस समय बमुश्किल 2 फीट पानी है। लिहाजा कार नीचे गिरते ही जोरदार धमाका हुआ और उसके परखच्चे उड़ गए। मरने वालों में तीन पुरुष, एक महिला और दो साल का एक बच्चा शामिल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया।
यह हादसा नई दिल्ली-कोलकाता एनएच-2 (जीटी रोड) पर हुआ। कार पुल के डिवाइडर से टकराकर नदी में जा गिरी थी।
25
सूचना मिलने पर गोविंदपुर पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पहुंचे। लोगों की मदद से उन्होंने कार को सीधा किया। फिर शवों को बाहर निकलवाया।
35
मरने वालों में मोहम्मद इकबाल अहमद, दालिश नवाज, अनाबिया नवाज एवं बच्ची शामिल हैं।
45
पुलिस के अनुसार सभी लोग कोलकाता के रहने वाले थे। ये गया से कोलकाता के लिए रवाना हुए थे। सुबह करीब 4.15 पर इनकी परिजनों से बात हुई थी। आगे पढ़िए एक अन्य एक्सीडेंट की कहानी
55
यह तस्वीर गुरुवार को कार और बाइक के बीच हुए खतरनाक एक्सीडेंट के बाद की है। हादसा झारखंड के ही गिरिडीह में हुआ था। इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, एक ने हॉस्पिटल में इलाज शुरू होते ही दम तोड़ दिया था। स्पीड से आती कार ने पहले बाइक को जबर्दस्त टक्कर मारी थी। इसके बाद खुद हवा में उछलकर पेड़ में जा धंसी थी। कार में बॉडी ऐसे फंस गई थीं कि उन्हें निकालने में जेसीबी की मदद लेनी पड़ी। यह हादसा मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित जोड़ा पहाड़ी के पास हुआ था। बाइक सवार तीनों मृतक पीरटाड़ के रहने वाले थे। वहीं कार सवार दो लोग पंचबा थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। बाइक सवार गिरिडीह से इलाज कराके घर लौट रहे थे। कार डुमरी से गिरिडीह जा रही थी।
झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।