झारखंड से चौंकाने वाला मामला: फ्री इलाज के नाम पर निकाल ली बुजुर्ग की असली आंख, लगा दी कांच की गोली

झारखंड के घाटशिला जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है। जहां आंख की रोशनी बेहतर करने के लिए गए बुजुर्ग की असली आंख ही निकाल ली। इसके बाद असली आंख की जगह कंचे की गोली लगा दी। यह सब फ्री ऑपरेशन के नाम पर किया गया।

Arvind Raghuwanshi | Published : Oct 10, 2022 5:41 AM IST / Updated: Oct 10 2022, 11:16 AM IST

रांची (झारखंड). आए दिन इलाज के दौरान डॉक्टरों की लापरवाही की खबरें सामने आती रहती हैं। लेकिन झारखंड से एक ऐसा चौंकाने वाला मामला आया है, जिसने हर किसी की नींद उड़ाकर रख दी है। यहां एक बुजुर्ग कम दिखने पर अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल पहुंचा हुआ  था। जहां आंख की रोशनी बेहतर करने के नाम पर ऑपरेशन कर असली आंख निकाल ली। इसके बाद आंख की जगह पर कंचे की गोली लगा दी गई। मामला राज्य के के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता तक जा पहुंचा है।

ऐसे मामले का हुआ खुलासा
दरअसल, यह शर्मनाक मामला घाटशिला जिले के उतरी मऊभंडार पंचायत के कीताडीह गांव का है। जहां 70 साल के बुजुर्ग गंगाधर सिंह अपने 8 साथियों के साथ पिछली साल केसीसी आई हॉस्पिटल जमशेदपुर  पहुंचे थे। सभी गांव की आंगनबाड़ी सेविका सोमवारी माली के सहयोग से पहुंचे थे। ऑपरेशन होने के बाद गंगाधर सिंह घर लौट गए, लेकिन उनकी दाईं आंख में दर्द होने लगा। इसके बाद वह दोबारा अस्पताल लौटे और करीब दो महीने तक यहां इलाज चला। दोबारा इलाज के बाद वह अपने घर वापस चले गए।

Latest Videos

आंख में खुजली चली तो हाथ में आ गई कांच की गोली
गंगाधर की  आंख पर पट्टी बंधी हुई थी। एक दिन उनकी आंख में खुजली चली तो उन्होंने आंख को मसलना शुरू कर दिया। पता चला कि खुजाते वक्त आंख हाथ में आ गई। लेकिन यह आंख नहीं, कांच की गोली थी। इसके बाद मामला उजागर हो गया और मीडिया में छा गया। कैसे आंख के ऑपरेशन के नाम पर गड़बड़ी और धोखाधड़ी की गई। फिर पीड़ित युवक ने पुलिस थाने में अस्पताल और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के खिलाफ मामला दर्ज कराया। खबर लगते ही ऑपरेशन कराने वाली महिला आंगनबाड़ी सेविका फरार हो गई। वहीं इस मामले को गंभीरता से लेते हुए झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें-मौत की वजह बनी मोबाइल: 8 साल के बच्चे ने बड़े भाई को मारा चाकू, कुछ ही देर में चली गई जान

Share this article
click me!

Latest Videos

Tirupati Laddu Prasad: गिरिराज सिंह ने की सबसे बड़ी मांग, ओवैसी और राहुल को जमकर सुना डाला
कोलकाता केसः डॉक्टरों के आंदोलन पर ये क्या बोल गए ममता बनर्जी के मंत्री
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
चीन को चैन से सोने न देगा ये ड्रोन, , Joe Biden - PM Modi ने पक्की की डील