दुमका की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को भाजपा नेता ने दिए 28 लाख रुपए, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार को घेरा

Published : Sep 22, 2022, 12:51 PM ISTUpdated : Sep 22, 2022, 12:58 PM IST
दुमका की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों को भाजपा नेता ने दिए 28 लाख रुपए, बांग्लादेशी घुसपैठियों पर सरकार को घेरा

सार

झारखंड के दुमका में आदिवासी महिला के साथ हुई दरिंदगी के बाद हत्या के मामले में भाजपा ने बड़ी मदद की है। बीजेपी के कई बड़े नेताओं ने पीड़िता के परिवार से मिलकर  उनको 28 लाख रुपए का चैक सौंपा। साथ ही प्रदेश में बाहरी लोगों के अवैध रूप से घुसने के मामले में सरकार को घेरा।

दुमका(झारखंड).  दुमका में हैवानियत की शिकार हुई आदिवासी महिला के परिजनों को भाजपा ने बड़ी मदद की है। बीजेपी के कई नेता दुमका की दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से मिलकर उन्हें 28 लाख रुपए का चेक सौंपा। यह राशि उन गरीब परिवार के लिए बहुत काम आयेगी। जानकारी के अनुसार, पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी, सांसद निशिकांत दुबे , सांसद सुनील सोरेन , भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश , सारठ विधायक रणधीर सिंह , पूर्व मंत्री लुईस मरांडी दुमका जिले के रानीश्वर प्रखंड में उस आदिवासी लड़की  के घर पहुंचे, जिसकी यौन शोषण के बाद हत्या कर उसके शव को पेड़ से लटका दिया गया था। भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को 28 लाख रुपये का चेक भी प्रदान किया। साथ ही आश्वासन दिया कि भाजपा उनके साथ है और उन्हें न्याय मिलने तक संघर्ष करेगी। इधर, इस मामले के आरोपी अरमान अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्रशासन की भूमिका पर उठाए सवाल
पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को प्रशासन ने दबाने का प्रयास किया, लेकिन जब लोग सड़क पर उतरे तो प्रशासन को कार्रवाई करना पड़ा। लेकिन इस मामले में पुलिस ने सड़क जाम कर रहे ग्रामीणों पर भी केस कर दिया है जो कि गलत है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर इन लोगों पर किये गए केस वह वापस नहीं लेती तो भाजपा सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन करेगी।

बांग्लादेशी घुसपैठियों की संख्या बढ़ी : निशिकांत
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठियों की नजर आदिवासी परिवार की बेटियों पर है। वह उन पर बुरी नजर बनाए हुए हैं और उनसे शादी कर उनका धर्म परिवर्तन कराने में लगे हैं। वे इनकी आने वाली पीढ़ियों को पूरी तरह से अपने रंग में रंगने की कोशिश में हैं।

सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ हमेशा खड़े रहेंगे
प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि आज जहां कहीं भी दमनकारी नीतियों या गलत कदम के खिलाफ भाजपा आवाज उठा रही है तो पुलिस के अधिकारी उनके कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमे कर रहे हैं। मैं उन्हें चेतावनी देता हूं कि राज्य सरकार के इशारे पर वह गलत काम न करें क्योंकि यह सरकार ज्यादा दिन चलने वाली नहीं है।

यह भी पढ़े- झारखंड: नक्सलियों के खिलाफ CRPF को मिली बड़ी कामयाबी, मुक्त हुआ 30 साल से नक्सलवाद का गढ़ रहा बुद्धा पहाड़

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Heatwave Forecast: भीषण लू की चपेट में दिल्ली, MP, UP-बिहार, जल्द 47°C पारा, झारखंड में बादल
IMD Heatwave Forecast: 45 डिग्री के साथ बांदा-आगरा आज सबसे गर्म, यूपी से एमपी तक उबलेंगे ये 15 शहर