नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता: प्यार में मना किया तो शाहरुख ने जला दिया था जिंदा...5 दिन से तड़प रही थी

Published : Aug 28, 2022, 01:00 PM ISTUpdated : Aug 28, 2022, 01:28 PM IST
नहीं रही दुमका की बेटी अंकिता: प्यार में मना किया तो शाहरुख ने जला दिया था जिंदा...5 दिन से तड़प रही थी

सार

झारखंड के दुमका जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जहां 5 दिन से जिंदगी की जंग लड़ रही अंकिता की मौत हो गई। लड़की को शाहरूख नाम के सिरफिरे आशिक ने  23 अगस्त को एक तरफा प्यार में पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया था। 

रांची. झारखंड के दुमका जिले की अंकित सिंह आखिर पांच दिनों बाद जिंदगी की जंग हार गई। रांची के रिम्स में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 23 अगस्त को एक तरफा प्यार में उसके पड़ोसी शाहरुख हुसैन ने अंकिता को उसके घर में जिंदा जला दिया था। उसकी मौत की सूचना से झारखंड में बवाल मच गया है। भाजपा इस मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग की है।  जबकि पूर्व मंत्री डॉ लुइस मरांडी ने सरकार को घेरते हुए कहा है कि रिम्स में दुमका की बेटी तड़पती रही। पर सत्ता का कोई विधायक उससे मिलने नहीं आया। खूंटी में पिकनिक मनाना रास आया लेकिन बेटी का हाल लेना किसी मे जरूरी नहीं समझा। वहीं, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि साहरुख नामक वहसी युवक ने पेट्रोल छिड़क अंकिता को आग के हवाले कर दिया था। राज्य सरकार फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर हत्यारे को फांसी की सजा दिलाए। 

जगह-जगह निकाली जा रही रैली
अंकिता की मौत की खबर पूरे राज्य में आग की तरह फैल गई है। जगह-जगह घटना का विरोध शुरु हो गया है। आरोपी को फांसी की सजा दिलाने की मांग पर रैलियां निकाली जा रही है। जमशेदपुर श्री राष्ट्रीय राजपूत करनी सेना शाम में रैली निकलेगी। जानकारी हो कि दुमका में इलाज के बाद अंकिता को गंभीर हालत में रिम्स रेफर कर दिया गया था। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था। 

जानिए क्या है मामला
झारखंड के दुमका जिले के नगर थाना क्षेत्र के जरुआडीह मुहल्ला में रहने वाली अंकिता को 23 अगस्त की सुबह आग के हवाले कर दिया था।  युवती अपने घर में सो रही थी। घर की खिड़की खुली थी। आरोपी युवती के घर पहुंचा। खिड़की से युवती के ऊपर पेट्रोल छिड़का और माचिस से युवती को आग के हवाले कर दिया। युवती ने शोर मचाया तो घर से लोग पहुंचे। किसी तरह आग को बुझाया और उसे लेकर अस्पताल पहुंचे थे। युवती 12 वीं की छात्रा थी। परिजनों का आरोप था कि आरोपी  पिछले कुछ दिनों से अंकिता को परेशान कर रहा था। अंकिता उससे बात करना नहीं चाहती थी। जिस पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी थी। जिसके बाद उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

यह भी पढ़ें-मौत का Live वीडियो: क्रिकेट खेलने के दौरान बच्चे की दर्दनाक मौत, दिल दहला देने वाला था मंजर

 

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 18 July 2026: बिहार-झारखंड के 18 जिलों में अलर्ट, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज हवा का खतरा
Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल