कोल्हान में लगातार हो रही बारिश से हुआ जन जीवन अस्त व्यस्त, चाकुलिया रेलवे अंडर ब्रिज बना दरिया

Published : Aug 20, 2022, 02:04 PM IST
कोल्हान में लगातार हो रही बारिश से हुआ जन जीवन अस्त व्यस्त, चाकुलिया रेलवे अंडर ब्रिज बना दरिया

सार

झारखंड में शुक्रवार शाम हुई बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। भारी बारिश और तेज हवा के कारण कई पेड़ गिरें तो कई जगह पानी भर गया। चाकुलिया में रेलवे अंडर ब्रिज में 5 फीट पानी जमा होने से लोगों को समस्या हुई।

पूर्वी सिंहभूम (झारखंड). 19 अगस्त की शाम से कोल्हान में लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश के साथ साथ तेज हवाएं भी चल रही है जिस कारण कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए हैं। आंधी से बिजली भी गुल है। जगह-जगह पर जल जमाव हो गया है। लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है। आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी परेशानी झेल रहे हैं। इसके चलते शनिवार के दिन छात्रों ने रेलवे विभाग के कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

रेलवे अंडर ब्रिज बना दरिया
कुछ माह पूर्व ही चाकुलिया में रेलवे अंडर ब्रिज का उद्घाटन हुआ था। रेलवे अंडर ब्रिज खुल जाने के कारण रेलवे फाटक को रेलवे द्वारा बंद कर दिया गया है। लगातार हो रही बारिश के कारण रेलवे अंडर ब्रिज में 4 से 5 फीट पानी भर गया है। अंडर ब्रिज नदी का रूप में तब्दील हो गया है। जिससे लोगों को वहां से गुजरने में काफी परेशानी हो रही है। 

छात्रों ने किया विरोध
पूर्वी सिंहभूम जिला के चाकुलिया में आनंद मार्ग स्कूल के बच्चों ने शनिवार की सुबह स्कूल ना जाकर विरोध-प्रदर्शन किया। दरअसल पानी भरा होने के कारण कई बच्चे आज स्कूल नहीं जा पाए। इस कारण स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों के साथ रेलवे अंडर ब्रिज के पास पहुंच प्रदर्शन कर रेलवे के ठेकेदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसमें स्थानीय लोग भी स्कूली बच्चों का साथ दे रहे हैं। लोगों ने रेलवे अंडर ब्रिज को जाम कर दिया है। 

जमशेदपुर में कई पेड़ गिरे, बिजली गुल
लगातार हो रही बारिश और तेज हवा के कारण जमशेदपुर में कई जगहों पर बड़े-बड़े पेड़ गिर गए हैं। वाहनों पर भी पेड़ गिरे। यहां देर रात से बिजली गुल है। कई पेड़ की डालियां ओवरहेड लाइन पर गिरी हुई है। बिजली के खंभे भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिस कारण आधी रात से गैर कंपनी इलाकों में बिजली गुल है। बिजली विभाग लाइन दुरुस्त करने में जुटा हुआ है। प्रशासन भी लोगों से सहयोग की अपील कर रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण खरकई और स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर भी काफी बढ़ गया है। बारिश के कारण पूरे कोल्हान में जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जमशेदपुर के अलावा लगातार हो रही बारिश के कारण चाईबासा, घाटशिला, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, चाकुलिया, बहरागोड़ा, आदित्यपुर समेत अन्य जगहों पर जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है कई जगहों पर तो पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। 

बंगाल की खाड़ी में बने लो-प्रेशर का असर
बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर की वजह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग की राशि केंद्र की मानें तो अगले 24 घंटे मानसून सक्रिय रहेगा। इसकी वजह से जमशेदपुर समेत पूरे कोल्हान में बारिश होगी तेज हवा भी चल सकती है। बारिश के दौरन जमशेदपुर में कुल 33 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़े- शॉकिंग खबरः जालोर में जालिम पिता ने ही 11 महीने के मासूम को नहर में फेंका, जॉबलेस होने से था तनाव में

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Jharkhand Crime News: सरकारी नौकरी के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मार डाला? CCL कर्मचारी की हत्या से सनसनी
Jharkhand Crime: चॉकलेट मांगी तो मामा ने थमा दी पिस्तौल, गोली चलने से 3 साल के भांजे की मौत