रुला देने वाली इमोशनल स्टोरी: 2 दिन से एक घर में नहीं जला चूल्हा, पति बोला, भूखी मर गई मेरी पत्नी

Published : Nov 06, 2019, 04:35 PM ISTUpdated : Nov 06, 2019, 04:42 PM IST
रुला देने वाली इमोशनल स्टोरी:  2 दिन से एक घर में नहीं जला चूल्हा, पति बोला,  भूखी मर गई मेरी पत्नी

सार

झारखंड के गिरडीह जिले के एक गांव में ऐसी खबर सामने आई है कि एक महिला की मौत भूख के चलते हो गई। मृतक महिला के पति रामेश्वर तुरी ने बताया कि उसके घर में 2 दिन से खाने के लिए किसी तरह का कोई अनाज नहीं था। जिसके चलते घर में चूल्हा तक नहीं जला।

गिरिडीह (झारखंड).  शादी और कई बड़े प्रोग्राम में  खाने के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। लेकिन किसी-किसी को दो वक्त की रोटी तक नहीं नसीब होती हैं। ऐसा ही एक इमोशनल कर देने वाली खबर सामने आई है। जहां एक परिवार में दो दिन तक घर में नहीं चूल्हा जला और एक महिला की भूख से जान चली गई।

पेट भरने के लिए घर में नहीं था कोई भी अनाज
दरअसल, यह दुखद घटना मंगलवार सुबह झारखंड के गिरिडीह जिला के एक गांव से सामने आई है। जहां मृतक महिला के पति रामेश्वर तुरी ने बताया कि उसके घर में 2 दिन से खाने के लिए किसी तरह का कोई अनाज नहीं था। जिसके चलते मेरी पत्नी सावित्री भूखी ही मर गई। अब तो आलम यह है कि मेरे घर में चूल्हा तक नहीं जल रहा।

पति ने बताया ये हैं मेरी पत्नी की मौत के जम्मेदार
इस सबके पीछे अगर कोई जिम्मेदार है तो वह हैं सराकरी कर्मचारी। युवक ने कहा- मैने एक साल पहले  प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के पास अपने परिवार का राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन वो अब तक नहीं बन पाया। आखिर में अंजाम यह हुआ कि मेरी पत्नी की मौत ही हो गई। 

बीएसओ महिला की मौत पर दी सफाई...
वहीं इस घटना पर बीएसओ राजीव रंजन ने सफाई देते हुए कहा कि, हां ये सच है कि उनको कई राशन कार्ड नहीं था। लेकिन उसके बाद भी क्षेत्र का डीलर उनको हर महीने राशन देता था। मैं नहीं मानता महिला की मौत भूख से हुई है। हम जांच करते हैं उनका अभी तक राशन कार्ड क्यों नहीं बना

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

ठेले पर पानीपूरी खाने से 6 साल के बच्चे की मौत, 18 लोग बीमार-वेंडर फरार
JAC 12th Result 2026 Date and Time: झारखंड बोर्ड इंटर साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स रिजल्ट की घोषणा कब? जानिए लेटेस्ट अपडेट-संभावित डेट