झारखंड: टिकट कटने से नाराज हुए पूर्व मंत्री सरयू राय, CM के खिलाफ निर्दलीय लड़ेंगे चुनाव

झारखंड मंत्रिमंडल में खाद्य, जनवितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राय ने कहा कि वह जमशेदपुर (पूर्व) और जमशेदपुर (पश्चिम) से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2014 के चुनाव में जमशेदपुर (पश्चिम) सीट से जीत हासिल की थी ।
 

Asianet News Hindi | Published : Nov 17, 2019 2:03 PM IST / Updated: Nov 19 2019, 11:36 AM IST

जमशेदपुर. झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए अब तक घोषित 72 उम्मीदवारों की सूची में अपना नाम नहीं आने से नाराज वरिष्ठ भाजपा नेता सरयू राय ने रविवार को कहा कि वह निर्दलीय के तौर पर मुख्यमंत्री रघुवर दास के खिलाफ लड़ेंगे।

झारखंड मंत्रिमंडल में खाद्य, जनवितरण और उपभोक्ता मामलों के मंत्री राय ने कहा कि वह जमशेदपुर (पूर्व) और जमशेदपुर (पश्चिम) से चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2014 के चुनाव में जमशेदपुर (पश्चिम) सीट से जीत हासिल की थी ।

दो जगह से भरेंगे पर्चा

राय ने कहा, ‘‘मैं कल दोनों विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करूंगा। मैं उसी दिन मंत्रिमंडल से भी इस्तीफा दूंगा।’’

बीजेपी की लिस्ट में नहीं था सरयू राय का नाम

भाजपा ने झारखंड की 81 सदस्यीय विधानसभा के लिए अब तक 72 उम्मीदवारों की चार सूची जारी की है, लेकिन राय का नाम इसमें नहीं है। राज्य में 30 नवंबर और 20 दिसंबर के बीच पांच चरण में चुनाव हो रहा है।


 

Share this article
click me!