अब इस राज्य में हुई कोरोना से पहली मौत, एक दिन में आए सबसे ज्यादा केस..छावनी में तब्दील हुआ इलाका

झारखंड में कोरोना संक्रमण से पहली मौत की खबर सामने आई है। जहां एक 75 वर्षीय बुजर्ग ने इलाज के दौरान बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। प्रशासन मृतक की ट्रैवल हिस्ट्री निकालने में लग गई है। युवक जहां रहता था, उस इलाके को सील कर दिया। इतना ही नहीं एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया है।

Asianet News Hindi | Published : Apr 9, 2020 6:09 AM IST / Updated: Apr 09 2020, 02:14 PM IST

रांची. झारखंड में कोरोना संक्रमण से पहली मौत की खबर सामने आई है। जहां एक 75 वर्षीय बुजर्ग ने इलाज के दौरान बुधवार देर रात दम तोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, मृतक ने बोकारो के एक हॉस्पिटल में दम तोड़ा है। गोमिया के साड़म के रहने वाले इस बुजुर्ग की रिपोर्ट बुधवार रात में कोरोना पॉजिटिव आई थी। वह हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती था। जिले के सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार पाठक ने COVID-19 से उनकी मौत होने की पुष्टि की है।

मृतक के गांव को छावनी में किया तब्दील 
फिलहाल, प्रशासन मृतक की ट्रैवल हिस्ट्री निकालने में लग गई है। गुरुवार सुबह स्वास्थ्य विभाग की टीम मृतक के गांव पहुंची और आसपास के इलाकों को सील कर दिया। घर के आसपास एरिया को छावनी में तब्दील कर दिया है।

Latest Videos

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 13 हुई
बता दें कि झारखंड में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 13 हो गई है। सिर्फ बुधवार को राज्य में  9 नए मामले सामने आए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 7 मरीज रांची, 5 बोकारो और 1 हजारीबाग का है।

Share this article
click me!

Latest Videos

नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका