फौजी की कहानी का दुखद अंत, सेना के जवान और पत्नी की एक साथ उठीं अर्थी...तो यह देख रो पड़े लोग

Published : Jan 03, 2020, 05:00 PM ISTUpdated : Jan 03, 2020, 05:05 PM IST
फौजी की कहानी का दुखद अंत, सेना के जवान और पत्नी की एक साथ उठीं अर्थी...तो यह देख रो पड़े लोग

सार

झारखंड के रहने वाले और जम्मू-कश्मीर में तैनात सेना के जवान बजरंग भगत और उनकी पत्नी मीनत का एक साथ गुरुवार को अंतिम संस्कार किया गया।

रांची. बुधवार के दिन जहां पूरा हिंदुस्तान नया साल का जश्न मना था। वहीं देश की सरहद पर तैनात एक फौजी की कहानी का हमेशा-हमेशा के लिए अतं हो गया। जहां ड्यूटी को दरैन उसकी मौत हो गई थी। जब उसका शव घर आया तो उसको देख पत्नी ने सुसाइड कर ली।

एक साथ किया गया पति-पत्नी का अंतिम संस्कार
गुरुवार के दिन पति बजरंग भगत और पत्नी मीनत उरांग की जब एक साथ उर्थी उठी तो गांव के लोगों की आंखों में आंसू थे। हर कोई उनके एक साथ दुनिया छोड़ जाने की बात कर रहा था। पूरे परिवार में सन्नटा पसरा हुआ था। जवान के पैतृक गांव बहेराटोली में एक साथ दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।

पति की मौत को नहीं कर पाई  थी बर्दाश्त 
दरअसल, सेना के जवान बजरंग भगत जम्मू में तैनात थे। लेकिन अचानक 29 दिसबंर की रात को उनकी ड्यूटी के दरौन मौत हो गई थी। गुरुवार के दिन जब यह खबर उसकी पत्नी  मनीत उरांव को पता चली तो उसको पति की मौत का गहरा सदमा लगा और वह पत्नी की मौत को बर्दाश्त नहीं कर पाई। फिर उसने कुएं में छलांग लगाकर अपनी जान दे दी। 

8 साल पहले सेना में भर्ती हुआ था बजरंग
जवान बजरंग  2012 में सेना में भर्ती हुआ था। वह रेजिमेंटल सेंटर नागपुर महाराष्ट्र के यूनिट 17 में गार्ड के पद पर तैनात था। घरवालों ने आरोप लगाया है कि उसको कोई बीमारी नहीं थी। वह ठीख-ठाक था, ऐसे कैसे उसकी मौत हो सकती है। यह समझ में नहीं आ रहा है कि यह हादसा कैसे हो गया।

2 साल पहले हुई थी शादी, घर में अकेला था कमाने वाला
बता दें कि बजरंग घर में अकेला कमाने वाला था। दो साल पहले उसकी शादी मीनत उरांव के साथ हुई थी। जवान के पिता का निधन पहले ही हो चुका है। उब उसके घर में बुजुर्ग मां अकली बची है। वहीं जवान की पांच बहनें हैं, लेकिन सभी की शादी हो चुकी है।

PREV

झारखंड की सरकार, खनन-उद्योग, आदिवासी क्षेत्रों की खबरें, रोजगार-विकास परियोजनाएं और सुरक्षा अपडेट्स पढ़ें। रांची, जमशेदपुर, धनबाद और ग्रामीण इलाकों की ताज़ा जानकारी के लिए Jharkhand News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — विश्वसनीय स्थानीय रिपोर्टिंग सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

2013 के बाद पहली बार, झारखंड में बैलेट पेपर से होंगे निकाय चुनाव
Ranchi के 10 बेस्ट स्कूल, जहां से हर साल निकलते हैं टॉपर्स